: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये, फ्री कोचिंग
Tue, Feb 6, 2024
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्राें के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये निःशुल्क कोचिंग,आवेदन 20 मार्च तक
सागर/ शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए बैंकिग, रेलवे, एस.एस.सी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग के आवेदन 20 मार्च तक आमत्रित किये जा रहे है। जिसके लिए आवेदक अनुसूचति जाति, जनजाति वर्ग का सदस्य एवं म.प्र. का मूल निवासी हो तथा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से अधिक न हो I अभ्यार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18वर्ष एवं अधिकतम 35वर्ष हो। आवेदक ने पूर्व में किसी भी परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण न लिया हो।
इन दस्तावेज का होना जरूरी
आवेदक आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल, हायर सेकेन्डी, स्तानक उत्तीर्ण की अंकसूची , 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, कोविड-19 का पूर्व टीकाकरण का प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित छायाप्रति डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, सिरौजा सागर में कार्यायलीन समय में कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नही किये जावेगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 9407541795 पर कार्यालयीन दिन एवं समय में सम्पर्क कर सकते है।
: सागर में फ़िर बदला मौसम का मिज़ाज
Tue, Feb 6, 2024
सागर/ वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से शहर का मौसम बदल गया हैं। शहर में देर शाम से बादल छाए हुए हैं। आज सोमवार से ज्यादा मौसम में ठंड का असर होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में जिले में बूंदाबांदी हो सकती हैं। इस का कारण मध्यप्रदेश में पिछले 3 दिन से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी रही। इस कारण ग्वालियर, चंबल समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिस्टम गुजरने से मंगलवार को मौसम फिर बदला और ठंड का हल्का दौर लौट आया। प्रदेश भर में रात के टेम्प्रेचर में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
IMD, भोपाल के अनुसार, कुछ दिनों के बाद एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। वहीं जेट स्ट्रीम भी चलेगी। इससे प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा।
: अपराधों पर नियंत्रण और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता नवागत टीआई संजय भलावी
Sun, Jan 28, 2024
जिला पुलिस अधीक्षक (एस.पी) विनायक वर्मा द्वारा थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद संजय भलावी को चौरई थाना प्रभारी बनाया गया है। जिन्होंने आज शनिवार को चौरई थाने का पद्भार ग्रहण किया। इससे पहले वे टीआई के रूप में बिभिन्न थाने में पदस्थ रहे । चार्ज लेने के बाद उन्होंने नगर सहित आसपास के थाना क्षेत्र के लोगो को पुलिस से हर संभव मदद मिलने एवं क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने रात्रि गश्त बढ़ाने की बात कही। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिक श्रेणी में रखा है। इसके लिए उन्होंने आम जनता से सहयोग करने को कहा है, क्योंकि जनता ही पुलिस तंत्र के लिए आंख, नाक व कान के रूप में कार्य करती है।
टीआई श्री संजय ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं कम उम्र के बच्चों द्वारा बाइक चलाए जाने की पड़ताल कर उनके अभिभावकों से संपर्क कर इस प्रकार की अनियमितताओं पर अंकुश लगाए जाने की पहल की बात उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि होटलों, ढाबों व थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों में अवैध शराब व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। जिसमें कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी बड़ी घटना पर मौके पर जाएंगे। रात में वे स्वयं गश्त की मानिटरिंग करेंगे। वे आम आदमी की तरह शहर में घूम कर देखेंगे कि कानून व्यवस्था का क्या रूप है। क्षेत्र में अमन चैन शांति कायम रहे इसके लिए पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील नवागत थाना प्रभारी द्वारा की गई।