Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

"कटनी में रेत माफियाओं पर कार्रवाई कब? जनता मांग रही जवाब!"

जिंदगी की दो बूंद

गजानन कॉम्प्लेक्स के पास धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में : जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Apr 30, 2026

🔳जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

🔳कटनी – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये गेहूँ उपार्जन में बुधवार 29 अप्रैल तक कुल 6 हजार 998 कृषकों से अब तक 21 हजार 951 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक 25 हजार 678 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है।

गेहूँ उपार्जन में ढीमरखेड़ा अग्रणी

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए गेहूँ उपार्जन के मामले में तहसील ढीमरखेड़ा अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 2212 किसानों से 6 हजार 318 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील बहोरीबंद में 993 किसानों से 3 हजार 464 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया जा चुका है।

इसी प्रकार विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक 989 किसानों से 3 हजार 288 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया गया है। जबकि बड़वारा तहसील में 791 कृषकों से 2 हजार 332 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जा चुका है। स्‍लीमनाबाद तहसील में अब तक की स्थिति में 601 किसानों से 2070 मीट्रिक टन और रीठी तहसील में 560 किसानों से 1 हजार 767 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।

इसके अलावा कटनी नगर और कटनी ग्रामीण तहसील तहसील में 459 किसानों से 1 हजार 416 मीट्रिक टन और बरही तहसील में 393 किसानों से 1 हजार 297 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

उपार्जन केंद्र में किसानों के लिये गेहूँ बिक्री की सभी सुविधाएं

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों में गेहूँ विक्रय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में छायादार स्थान में बैठने और पेय जल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। केंद्र में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा है। गेहूँ के उपार्जन के लिये आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खरीदी केंद्र में साफ-सुथरा गेंहू लायें।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन