Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: *रामलला के दर्शन के लिए पुनः तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजेगा रामसरोज समूह, 30 तक होंगे पंजीयन बताया शैलेष केशरवानी ने*

admin

Sat, Jun 15, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live रामलला के दर्शन के लिए पुनः तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजेगा रामसरोज समूह, 30 तक होंगे पंजीयन बताया शैलेश केसरवानी ने सागर। रामसरोज समूह द्वारा लगातार 2 वर्ष से तीर्थ दर्शन संकल्प के अंतर्गत सागर जिलेवासियों एवं जरूरतमंदों को तीर्थ यात्रा कराई जा रही थी। परंतु आचार संहिता की पाबंदी के चलते पिछले लगभग 3 माह से विराम लगा हुआ था। परंतु समूह के संस्थापक स्व. रामशंकर केसरवानी एवं समूह की मातृशक्ति श्रीमती स्व. सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में तीर्थ यात्रा पुनः प्रारम्भ की जा रही है। इस बार पुनः तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजा जावेगा। रामसरोज समूह के संचालक शैलेश केशरवानी ने बताया कि आचार संहिता की पाबंदी के कारण रामसरोज समूह के तीर्थ दर्शन संकल्प पर विराम लगा हुआ था। परंतु अब बिना कोई पाबंदी के सागर जिले के वासी रामलाल के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। भगवान राम की जन्म भूमि है अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियों को भेजा जावेगा। रामसरोज समूह वृद्धजनों के साथ-साथ सागर जिले के युवाओ और हर सनातनी को भेजने का प्रयास करेगा। जैसे-जैसे टिकट तथा अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता होगी वैसे ही इतने लोग श्री राम लाल के दर्शन के लिए सागर जिले से जाएंगे। सागर जिलेवासियों एवं वृद्धजनों के दर्शन कर लेने से राम सरोज समूह अपने आप को धन्य मानेगा। उद्योगपति संजीव केशरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने बताया कि सागर जिलेवासियों को तीर्थ दर्शन कराने का कार्य अनवरत जारी रहेगा। आगामी समय में अन्य तीर्थ स्थानों पर भी सागर जिलेवासियों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जावेगा। जिससे अधिक से अधिक संख्या में सागर जिले के वासी तीर्थ यात्रा कर सकें। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि जो लोग मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से यह खबर पढ़ रहे हैं वह इस जानकारी को जरूरतमंद लोगों को साझा करें। जिससे जरूरतमंद लोग तीर्थयात्रा में शामिल हो सके।यही रामसरोज समूह का संकल्प है। जो भी तीर्थ यात्री अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जाना चाहता है वह अपना आधार कार्ड की छाया प्रति एवं मोबाइल नंबर होटल राम सरोज पैलेस में दिनांक 30 जून 2024 तक जमा कर सकता है। सुबह 11:00 से 5:00 के बीच जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 7987362376,7724979659 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन