Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews live: कमलनाथ का आरोप, गांवों में कोरोना से हालात खराब,सरकार कर रही नजरअंदाज।

admin

Wed, May 12, 2021
Mpnews live: कमलनाथ का आरोप, गांवों में कोरोना से हालात खराब,सरकार कर रही नजरअंदाज।

Mpnews live-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महामारी की स्थिति काफी चिन्ताजनक होने की बात कहते हुए सरकार पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयानक होती जा रही है इस पूरे मामले में सरकार तत्काल संज्ञान लेकर इसकी पूरी जांच करवाए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं व संसाधन बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर किया जाए। 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1392374050840670208?s=19

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अब तक उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा नदी में बहते शवों की तस्वीरें हम देख रहे थे और अब मध्यप्रदेश में भी पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के नंदनपुर गांव में रुंझ नदी में छह बहते हुए शवों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आयी हैं। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है। 

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। अब संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 24 घंटे में 8,970 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ये पिछले 25 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, 11 मई को 10,324 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 

राज्य में कोरोना महामारी के कुछ ठीक हो रहे हैं।राज्य में पिछले 14 घंटे में 84 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6,679 पहुंच गया है। कोरोना से मई के 11 दिनों में 867 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 11 मई को यह 14% हो गया है। जो 10 मई को घट कर 15% दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।

Read also-

MP Board 12th Exam : क्या जून में भी नहीं होगी परीक्षा?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन