Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP Board 12th Exam : क्या जून में भी नहीं होगी परीक्षा?

admin

Wed, May 12, 2021
MP Board 12th Exam : क्या जून में भी नहीं होगी परीक्षा?

MP Board की तरफ से 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित किया जाना था, लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ओर एक महीने के लिए रोक दिया गया था. इसके बाद परीक्षा को जून के पहले सप्ताह में कराने पर सहमति बनी थी. लेकिन अभी हाल ही में बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं.

वहीं, MP Board  की तरफ से 12वीं की परीक्षा को लेकर अभी तक नया शेड्यूल भी नहीं जारी किया गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा जून के पहले सप्ताह से नहीं आयोजित की जाएगी. क्योंकि जून के पहले सप्ताह से परीक्षा आयोजित होनी होती तो शेड्यूल अब तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता. हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से जून में परीक्षा स्थगित करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. 

12वीं परीक्षा को लेकर बना है कन्फ्यूजन
12वीं की परीक्षा का नया शेड्यूल देर होने में एक बात यह निकलकर सामने आई है कि बोर्ड अभी तक तय नहीं कर पाया गया है कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाए या फिर ऑफलाइन. क्योंकि जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखते हुए ऑफलाइन एग्जाम आयोजित कराना किसी खतरे से कम नहीं होगा.

इसी को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से बीते दिनों एक मीटिंग भी बुलाई गई थी. इस मीटिंग में 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास करने करने पर चर्चा की गई. जबकि 12वीं की परीक्षा पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका. इस मीटिंग के बाद बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि जल्द ही इस संबंध में छात्रों को जानकारी दी जाएगी. लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है. 

Read also-

Madhya pradesh live update-MP में रेमेडिसिविर की कालाबाजारी करने वाले 21 लोगो पर लगा NSA.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन