Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अनुराग राजपूत के डीएसपी चयनित होने पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई

admin

Mon, Jun 17, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live अनुराग राजपूत के डीएसपी चयनित होने पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई सुरखी विधानसभा के छोटे से गांव मर्दानपुर से है अनुराग, लगन और मेहनत से पाई सफलता सागर/ कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा के लिए गांव या शहर नहीं बल्कि खुद की मेहनत और लगन रंग लाती है। यदि ऐसा करने के लिए कोई ठान ले तो उसका परिणाम मिलता ही है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में सागर जिले की सुरखी विधानसभा के छोटे से गांव मर्दानपुर से मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अनुराग राजपूत ने सोमवार को भोपाल निवास पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से सौजन्य भेंट कर उन्हें अपनी सफलता की जानकारी दी। उनके साथ साथ सूबेदार नीतू सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक राहुल राजपूत ने भी मंत्री श्री राजपूत से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अनुराग राजपूत को उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जताई है कि उम्मीद है कि अनुराग प्रदेश के लिए जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का पालन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने अनुराग राजपूत को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस सफलता पर अनुराग राजपूत ने कहा कि इस परीक्षा के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे थे। पहले प्रयास में शायद थोड़ा कमी रह गई होगी पर दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिल ही गई। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास किया जाए तो आखिरकार सफलता मिलनी तय है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन