Sun 10 May 2026

ब्रेकिंग

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: खापुर के भूतपूर्व मुखिया मुन्ना सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर की हत्या

admin

Mon, Apr 15, 2024
बिहार के मधेपुरा में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार की शाम पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुकेश कुमार सिंह मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मधेपुरा जिला के आलमनगर प्रखंड के रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना को अपराधियों ने गोली एवं सर पर धारदार हथियार के वार कर हत्या कर दिया । घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना गांव में ही हो रहे सरकारी सड़क ढलाई कार्य मैं दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार की संध्या लगभग 6 बजे पहुंचा था। इसी दौरान अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है । वहीं घटना की सूचना मिलते हैं रतवारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई । हत्या को लेकर पूर्व मुखिया समर्थकों में खासा आक्रोश व्याप्त है वहीं हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना पर हत्या सहित कई आपराधिक मामला भी दर्ज है। इस बाबत रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि अपराधियों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। आलमनगर थाना पुलिस एवं रतवारा थाना पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने में लगी हुईं। मृतक पूर्व मुन्ना वर्ष 2016 में मुखिया निर्वाचित हुए थे। हत्या कर खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ की मृतक के परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कुछ अपराधियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन