: 17 सितम्बर नो एब्यूज डे पर भव्य रैली का सफल आयोजन किया गया
Fri, Sep 19, 2025
सागर/ बुधवार को वैचारिक स्वच्छता अभियान के तहत 17 सितम्बर नो एब्यूज डे पर भव्य रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अभियान की संस्थापिका डॉ. वंदना गुप्ता के शंख नाद से हुआ, जिसने पूरे वातावरण में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।
वंदना जी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि मां, बहन, बेटी के नाम पर दी जाने वाली गालियाँ केवल महिलाओं का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का अपमान हैं। इन अभद्र शब्दों का प्रयोग मानसिक प्रदूषण फैलाता है, इसका असर पूरे घर परिवार पर पढ़ता है इसलिए समय आ गया है इसे जड़ से समाप्त किया जाए।
रैली के दौरान महिलाओं ने प्रभावी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया
मां बहन की गाली बोलोगे, जीवन में जहर को घोलोगे।
इतना नहीं है तुमको ज्ञान? गाली से घटता है मान।
हम परिवर्तन लाएंगे, गाली दूर भगाएंगे।
मां बहन बेटी गालियां, बंद करो बंद करो।
मां बहन बेटी गालियां, शर्म करो शर्म करो।
रैली में सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
समापन अवसर पर उपस्थित वक्ताओं वैचारिक स्वच्छता अभियान की समाज में अति आवश्यकता पर बल दिया।रैली पश्चात माननीय मख्यमंत्री मध्य प्रदेश जी के नाम ज्ञापन दिया गया जिसे तहसीलदार श्री प्रतीक कुमार जी ने म्युनिसिपल स्कूल पर आकर लिया।
इस अवसर पर लोगो को डॉ वंदना गुप्ता द्वारा संकल्प दिलाया गया कि हम जीवन में कभी भी मां-बहन-बेटी के नाम की गाली का प्रयोग नहीं करेंगे तथा दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे।
रैली में अनेक संस्थाओं व संगठनों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जिनमें प्रमुख रूप से शिवराम जनकल्याण सेवा समिति,वी क्लब सागर गोल्ड,वी क्लब सागर प्रगति, वी क्लब सागर गरिमा,वी क्लब सागर स्पेशल,केसरवानी वैश्य महिला सभा ,वैश्य महिला सभा,गहोई वैश्य महिला मंडल,नारी शक्ति चेतना, साहू महिला सभा,ब्राह्मण महिला सभा,स्वर्णकार महिला सभा,चौरसिया महिला सभा,अहिरवार महिला सभा,प्रजापति महिला सभा,अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर
जैन महिला परिषद,मातृ शक्ति आयाम सागर,लायंस क्लब सागर झील,
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ संघ,एम आर एसोसिएशन,अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,कपड़ा व्यापारी संघ, सर्व ब्राह्मण समाज सागर,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ,शिशु रोग विशेषज्ञ संघ,स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय आदि अनेक संगठनों से समाजसेवियों ने रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रैली में प्रतिभागियों के प्रमुख नाम
डॉ वंदना गुप्ता, प्रीति केसरवानी,आशा आढ़तियां,पूनम मेवाती, सर्वश्री गुप्ता,प्रतिमा तिवारी,रुक्मणि केसरवानी,ज्योति गौतम,नीतू केसरवानी,सीमा गुप्ता, मीना प्रजापति, लक्ष्मी केसरवानी, जागृति केसरवानी, चित्रा सोनी, मीनाक्षी तिवारी,कामना साहू,ज्योति दीक्षित, कंचन केसरवानी,आशा केसरवानी, अमृता सोनी, अर्चना भार्गव, निशा केसरवानी,साधना गुप्ता,राजकुमारी ठाकुर, हिमानी चौरासी, रश्मि चौरसिया, रोशनी रजक, आकृति सोनी, सुश्री मनोरमा गौर,जानकी अहिरवार,प्रीति सिंह राजपूत,दीपा अहिरवार,आशा केसरवानी,अलका जैन,चंपा नायक,डॉ ज्योति चौहान,डॉ साधना मिश्रा,डॉ मोना केसरवानी,सविता साहू,सुधा ,शशि साहू,सुधा रूसिया,रश्मि ,ज्योति जुड़ेले,सीता केसरवानी,डॉ नम्रता फुसकेले,विनीता केसरवानी,संध्या केसरवानी,रोशनी खरिया,अंजलि गुप्ता,अलका केसरवानी,सुषमा जैन,
प्रवेश सिंह ठाकुर,डॉ रामानुज गुप्ता,डॉ संजोत माहेश्वरी,टीकाराम त्रिपाठी रुद्र,डॉ गजाधर सागर,डॉ ऐश्वर्य गुप्ता,सचिन जैन, प्रभात कटारे, सत्यम मिश्रा,दीपक सेन,प्रदीप जैन,पवन जैन,संजय गुप्ता एडवोकेट,महेंद्र राय,जितेंद्र जैन नमन आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
: राष्ट्र निर्माता शिक्षक एवं गुरु हम सबके श्रद्धेय एवं पुज्य्नीय है - राजेश मनवानी
Wed, Sep 17, 2025
सिंधी कॉलोनी में गोविंदराम मनवानी जी की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला का आयोजन संपन्न
सागर/ सिंधी समाज के प्रथम गुरु प्राचार्य गोविंदराम मनवानी जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनवानी फिल्म्स सिंधु संस्कार समिति के तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी मनवानी गली में 14 सितम्बर रविवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर व्याख्यान माला का योजन किया गया । जिसमे शहर के सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत 05 शिक्षिकाओं का सम्मान किया । जिसमे शिक्षिका दलजीत दुग्गल, तनुश्री भाटिया, श्रीमती मीनू खत्री, सीमा सेन, साधना सोनी को शाल श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित मनवानी फिल्म्स डायरेक्टर राजेश मनवानी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश केशरवानी, समाजसेवी निर्मल भोले, पप्पू तिवारी, सुनील मनवानी, शंकर मोटवानी, रुपेश मनवानी ने सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेष केशरवानी ने की मुख्या अतिथि शिवसेना के पप्पू तिवारी, निर्मल भोले रहे । सर्वप्रथम अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन, माँ सरस्वती, श्री गणेश जी, साईबाबा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया । कार्यक्रम का सञ्चालन रुपेश मनवानी ने किया स्वागत उद्भोधन देते हुए कार्यक्रम के आयोजक राजेश मनवानी ने कहा की विश्व में गुरुजनो शिक्षकों का सम्मान करके हम सब गौरवान्वित होते है उन्होंने कहा की सिंधी समाज के प्रथम गुरु पूज्य प्राचार्य गोविंदराम मनवानी ने अपना सम्पूर्ण जीवन विद्यार्थियों को समर्पित कर समाज में अपना श्रेष्ठ स्थान बनाया उनके पढाये हुए शिष्य आज भी विभिन्न सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होकर देश सेवा कर रहे है व्याख्यान माला में महेशदत्त त्रिपाठी ने आचार्य चाडक्य से लेकर पूर्व राष्ट्रपति ए.पी,जे.अब्दुल कलाम केशिक्षा से सम्बंधित रोचक संस्मरण सुनए शैलेष केशरवानी ने कहा की पूज्य श्री गोविंदराम मनवानी जैसे समर्पित प्राचार्य की स्मृति में राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का सम्मान का आयोजन उनके पौत्र राजेश मनवानी सर्वोपरि मानते हुए प्रतिवर्ष सागर के उत्कृष्ट सेवाभावी शिक्षकों का सम्मान कर हम सबको गौरवान्वित करते है पप्पू तिवारी ने कहा की राजेश मनवानी निरंतर 25 वर्षो से शिक्षकों का सम्मान कर आयोजन को बुंदेलखंड स्तर का बनाके रचनात्मक कार्य कर रहे है जो सिर्फ सिंधी समाज में ही नहीं समूचे सागर और आसपास के क्षेत्रों में अनुकरणीय है समाजसेवी निर्मल भोले बजाज, सुनील मनवानी, शंकर मोटवानी, स्वाति जैन, अभिषेक शर्मा सहित सभी सम्मानित शिक्षकों ने विचार व्यक्त किये तथा मनवानी फिल्म्स एवं सिंधु संस्कार के डायरेक्टर राजेश मनवानी को धन्यवाद देते हुए कहा की वे अपने दादाजी श्री गोविंदराम मनवानी प्राचार्य की स्मृति में वर्ष 2001 से निरंतर शिक्षकों का सम्मान कर सागर में ऐतिहासिक कार्य कर रहे है जो बधाई के पात्र है । सभी अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर राजेश मनवानी, बरखा मनवानी, प्रियंका मनवानी, श्रीमति सपना मनवानी रुपेश मनवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चम्पक भाई जैन ने कहा की शिक्षको का सम्मान करना सिंधु संस्कार मनवानी फिल्म्स का सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है समाज में गुरु का महत्व सदैव रहा है । रुपेश मनवानी ने कहा की सिंधी समाज के प्रथम गुरु हमारे समाज को रोशन करने वाले गोविंदराम जी ने हमें यही सिखाया है। इस अवसर पर डायरेक्टर राजेश मनवानी, स्वाति जैन, सुनील मनवानी, चम्पक भाई जैन, शंकर मोटवानी शिक्षाविद की गरिमामयी उपस्थिति से मंच गौरन्वान्वित हुआ आभार रुपेश मनवानी ने व्यक्त किया ।