: छिंदवाड़ा में सनातन पर टिप्पणी करने वालों को रामभद्राचार्य की चुनौती।
Fri, Sep 22, 2023
गुरुवार को रामभद्राचार्य जी ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को चुनौती दे दी.उन्होंने कहां जो सनातन धर्म से टकराएगा उनके सामने में काल बनकर खड़ा हूं। किसी को भी हमारे सनातन धर्म के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है।
छिंदवाड़ा में सनातन पर टिप्पणी करने वालों को रामभद्राचार्य की चुनौती, मां का दूध पिया है, तो मुझसे करें बहस
छिंदवाड़ा में सनातन पर टिप्पणी करने वालों को रामभद्राचार्य की चुनौती, मां का दूध पिया है, तो मुझसे करें बहस। स्वामी जी ने कड़े शब्दों में उदयनिधि, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर को कहां की को सनातन को बीमारी कहते हैं वो खुद आएं मेरे सामने में उन्हें बताऊंगा सनातन बीमारी है या वो खुद बीमार हैं।
उन्होंने कई संतों पर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहां की संत सिर्फ गद्दी पर बैठना और संत गिरी करना नही है असली संत वो है जो सनातन धर्म के लिए लड़े जब धर्म के ऊपर कोई बात आए तो वो उसे बचाने के लिए टूट पड़े फिर चाहे उसका अंजाम जो भी हो देखा जायेगा।
https://youtu.be/9LyFB-HH5m4?feature=shared
किसी पार्टी का वक्ता नही हूं में किसी की कृपा से नही हूं में
जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहां के कुछ लोगों ने सनातन धर्म पर इतने बड़ा बयान दिया किसी भी संत , महात्मा ने एक भी शब्द नही कहां जिसका उन्हे बहुत दुख है। उन्होंने
कमलनाथ
जी के लिए भी कहां के अगर वो एक शब्द भी इसके लिए बोलते तो मुझे खुशी होती।
यह भी पढ़ें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान- मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना तत्काल आरंभ।
: मुख्यमंत्री श्री चौहान- मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना तत्काल आरंभ।
Wed, Sep 20, 2023
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन के लिए 200 मीटर तक की दूरी की 11के.वी. लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं।
योजना में समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य और इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन किया जाएगा।
कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरदा जिले के ग्राम जिनवानिया की श्रीमती नमिता रनवे और भैंरूदा सीहोर के श्री प्रेमनारायण पंवार के आवेदन भरवाकर योजना में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन तत्काल आरंभ किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल तथा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित थे। प्रदेश के सभी जिले कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। अतिथिगणों को तुलसी का पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता के साथ-साथ हमारे प्राणदाता भी हैं। वे यदि खेतों में ना खपें तो हमारा जीवन दो-चार दिन भी नहीं चल पायेगा। किसानों की मेहनत, त्याग और तपस्या ने ही मध्य प्रदेश को कृषि क्षेत्र में देश में अव्वल बनाया है। हमारे शरबती गेहूं, चिन्नोर चावल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। प्रदेश में 2002-03 में खाद्यान्न उत्पादन 159 लाख मैट्रिक टन था, जो अब बढ़कर 619 लाख मैट्रिक टन हो गया है।
सरकार ने किसानों के लिए 0% ब्याज पर ऋण के साथ-साथ पर्याप्त बिजली और सिंचाई की व्यवस्था की है। हर किसान को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हो गई है, इससे प्रदेश में सिंचाई का रकबा और बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वर्षा से यदि कहीं नुकसान हुआ है तो किसान चिंता ना करें, उन्हें सर्वे करा कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे किसानों को नई सौगातों के संबंध में जल्दी मिलेंगे। किसान के सुख-दु:ख की चिंता करना हमारा धर्म है। मैं शीघ्र ही पुन: किसानों से मिलने वाला हूँ, उनके खातों में मुख्यमंत्री किसान निधि से दो-दो हजार रुपये जारी करना हैं, बीमा की राशि जारी करनी है, इसके साथ ही किसानों और भी सौगातें देना है। प्रदेश में पर्याप्त वर्षा हुई है, पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है, विद्युत आपूर्ति भी आवश्यकतानुसार हो रही है। अत: चिंता की कोई बात नहीं है। अन्नदाता सुखी रहेगा और सरकार किसानों की सेवा करती रहेगी।
हर खेत को पानी देंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक जमाना था जब केवल तीन से चार घंटे बिजली मिलती थी। एक जमाना था जब फसलें खेत में सूखतीं थीं। प्रदेश में बिजली का कुल उत्पादन मात्र 2900 मेगावाट था। आज प्रदेश में 29 हजार मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है। सिंचाई क्षमता 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हो चुकी है, 65 लाख हेक्टेय़र से अधिक क्षेत्र को संचित करना हमारा लक्ष्य है। हम अपने संकल्प के अनुरूप हर खेत को पानी देंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले वर्षा न होने के कारण चिंता की स्थिति बनी थीं, पानी की कमी के काऱण खेत में दरारें पड़ गईं थी, बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही थी। ऐसा लग रहा था मानों हम अकाल की तरफ बढ़ रहे हैं। इस परिस्थिति में मैंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की, आप सब भी इस प्रार्थना में शामिल रहे। भगवान की कृपा से हमारे तालाब, बांध आदि सब भरें हैं, अब कोई चिंता नहीं है। यह सत्य है कि “धर्मात्मा सरकार चलाते हैं तो परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं
“
वरदान सिद्ध होगी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना – मंत्री श्री तोमर
ऊर्जा मंत्री
श्री प्रद्युम्न सिंह
तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। किसान भाई योजना का लाभ लें और कृषि उत्पादन बढ़ायें। मंत्री श्री तोमर ने योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।
यह भी पढ़ें।
नगरीय निकायों की वित्तीय शक्तियों में वृद्धि मुख्य नगरपालिका अधिकारी को 5 लाख रूपये तक
: प्रधानमंत्री का 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का दौरा
Thu, Sep 14, 2023
Mpnews live Bhopal :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे, जहां वह ‘बीना रिफाइनरी में पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब सवा तीन बजे वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह रेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का वितरण करेंगे।
खदान से छत्तीसगढ़ में 1600 मेगावाट एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन तक कम लागत में उच्च श्रेणी के कोयले का वितरण किया जा सकेगा। इससे एनटीपीसी लारा से कम लागत के साथ विश्वसनीय बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। 2070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एमजीआर प्रणाली, कोयला खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला परिवहन में सुधार के लिए एक शानदार तकनीकी उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री
छत्तीसगढ़
के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कुल 210 करोड़ रुपये की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों में नौ क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा।
विशेष रूप से जनजातीय जनसंख्या के बीच सिकल सेल रोग के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से, सिकल सेल रोग की जांच की गई आबादी को प्रधानमंत्री एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का भी वितरण करेंगे। सिकल सेल परामर्श कार्ड का वितरण राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (एनएसएईएम) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश के शहडोल में किया गया था।
यह भी पढ़ें।
शिवराज कैबिनेट का विस्तार, गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला; राहुल लोधी बने मंत्री