: गोरबी चौकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
Thu, Apr 11, 2024
सिंगरौली, आगामी लोकसभा चुनाव को सुरक्षा की दृष्टिकोण देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागी अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे थाना प्रभारी मोरवा, अशोक सिंह परिहार की मार्गदर्शन में 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को पकड़ने में मिली कामयाबी!
वर्ष 2015 के अपराध क्रमांक 24 /15 न्यायालय प्रकरण क्रमांक 440/15 धारा 354 (क ) भादवि के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी देवलाल प्रजापति पिता कैलाश प्रजापति निवासी करैला को थाना वैढ़न क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी किसी काम से बैढ़न में आया हुआ है सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा टीम के साथ थाना वैढ़न क्षेत्र से वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गयामहत्वपूर्ण भूमिका, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक सउनि राजेश दप्रताप कुमार कियामुद्दीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
: एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख किए जप्त
Tue, Apr 9, 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के द्वारा एसएसटी टीमों का गठन कर जिले के विभिन्न स्थान एवं अंतर जिला सीमा पर चेकिंग के लिए स्थापित किए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को लोकसभा क्षेत्र दमोह अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 39 रहली में उड़न दस्ता दल सनौधा द्वारा गस्त के दौरान ग्राम बमोरी ढूंढा के पास कार्रवाई करते हुए जितेंद्र यादव निवासी मकरोनिया सागर से 10 लाख रुपए की राशि जप्त की गई है।एसडीएम रहली गोविंद दुबे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने बताया कि उड़न दस्ता में अजय कुमार अहिरवार जल संसाधन संभाग क्रमांक एक, उमेश तिवारी प्रधान आरक्षक सनौधा के द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जब्त नगद राशि को सील बंद पैकेट में डबल लाक की अभिरक्षा मे कोषालय में रखा गया है। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश पांडे भी मौजूद थे।
: भैसदेही विधानसभा के प्रभारी बने डॉ. महेन्द्र
Tue, Apr 9, 2024
2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन ने पुनः भैसदेही विधानसभा का प्रभारी डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान को बनाया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भी भैसदेही विधानसभा के 100 कमजोर बुतो के प्रभारी भी डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान को बनाया था। 2018 में भैसदेही विधानसभा के इन 100 कमजोर बुतो से 28000 की चोट भाजपा को मिली थी। डॉक्टर को प्रभारी बनाने के बाद इन 100 कमजोर बुतो से 7000 वोटो की लीड 2023 विधानसभा चुनाव में आई। डॉक्टर के सतत सक्रिय रहने के कारण फिर एक बार उनको भैसदेही का प्रभारी बनाया गया। डॉ. महेंद्र सिंह चौहान वन्य प्राणी बोर्ड के मेंबर भी है साथ ही साथ भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य भी है।