: कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Sat, Apr 27, 2024
सागरI दमोह लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन में सागर जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें रहली , देवरी और बंडा शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने देवरी विधानसभा एवं रहली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदाताओं एवं मतदान अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा की एवं मतदान अधिक से अधिक कराने की अपील भी की। उन्होंने मतदान में संलग्न सुरक्षा कर्मियों से भी चर्चा की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ देवरी विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों में पहुंचे जहां लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होना पाया गया। इसी प्रकार वे रहली के विभिन्न मतदान केंद्र पर भी पहुंचे एवं मतदान के समाप्ति के बाद सीलिंग का कार्य भी देखा। उन्होंने मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम मशीनों की सीलिंग के पश्चात मतदान दलों को स्ट्रांग रूम सागर इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए रवाना कराया।
: स्व-सहायता समूहों द्वारा पौष्टिक भोजन प्रतियोगिता के साथ शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया
Sat, Apr 27, 2024
सागर
I लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने के स्वीप योजना के माध्यम से कर्रापुर संकुल के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौष्टिक भोजन प्रतियोगिता के साथ स्वीप प्लान के अंतर्गत ग्रामीणों को मतदान हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या शाला कर्रापुर में आयोजित किया गया। जिसमें स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौष्टिकता एवं संतुलित आहार से भरे हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाकर स्वास्थ्य रहने के लिए पौष्टिकता से भरपूर भोजन करने का संदेश दिया। इसके साथ ही सब्जियों, फलों की सलाद से, सूखी दालों से मतदान करने हेतु स्लोगन चार्ट पोस्टर एवं साथ ही रंगोली, पोस्टर रैली के माध्यम से भी शत प्रतिशत जागरुकता हेतु संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम जिला पंचायत सीईओ पी सी शर्मा के निर्देशानुसार जिला परियोजना समन्वयक गिरीश मिश्रा के मार्गदर्शन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में जनपद शिक्षा केंद्र से बीआरसीसी अनिरुद्ध डिम्हा, बीएसी दिनेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह राजपूत, जनशिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
: नाले की झिरिया का पानी पी रहे भारगढ़ के ग्रामीण
Fri, Apr 26, 2024
[video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240426-WA0048-1.mp4"][/video]
मोदी जी की नलजल योजना से वंचित ग्रामीण, नाले का पानी पिने मजबूर!भारगड़ में हैंडपंप ख़राब,भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण!पीएचई विभाग नहीं दे रहा ध्यान ग्रामीणों में आक्रोशबैतूल/भीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत दामजीपुरा के भारगड मे पीने के पानी के लिए ग्रामीण तपती गर्मी में पसीना बहाने के लिए मजबूर हो रहे हैं!एक किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाने मजबूर!संगीता बाई ने बताया की एक किलोमीटर दूर झिरिया है उसमे गन्दा पानी बहता है वही से हम पानी लेकर पीते, वहां भीड़ हो जाती है तो हमें ताप्ती धुप मे बहुत इंतजार लड़ना पड़ता है!घर मे बच्चों को अकेला छोड़ कर जाना पड़ता न हम समय पर खाना बना सकते न कोई काम कर सकते जिससे कभी कभी घरमे लड़ाई की स्तिथि भी बन जाती है,भारगड़ में 450 परिवार निवास करते हैं जिनके पेयजल के लिए एक हैंडपंप लगाए गए हैं!
[video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240426-WA0046.mp4"][/video]
लेकिन उसका का जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों समाय बाई, भागो उइके, शांता भलावी, संगीता विश्कर्मा, रंजू हीरावे, भगराती बाई ने बताया कि यहां एक हैंडपंप गांव में लगे हैं। जो गर्मी के चलते हवा उगल रहे हैं।ऐसी स्तिथि मे ग्रामीणों को गंदे नाले का पानी पिने को मजबुर है!
भारगड़ की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विगत माह से ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहे हैं। कभी सरपंच के पास तो कभी सचिव के पास मगर इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में स्थिति जस की तस नजर आ रही है। जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
दो महीनों से समस्या को लेकर परेशान है, ना तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है ना ही ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है।मोदी जी नलजल योजना से वंचित दामजीपुरा पंचायत का ग्राम भारगड़!ग्राम पंचायत दामजीपुरा में लाखों रुपये की नल जल योजना पहुंच गई है। पर पंचायत के गांव भारगड़ के ग्रामीण आज भी नल जल योजना से वंचित है!बताया जाता है, की दिखावे के लिए नलजल योजना का बोर खनन कर दिया!पानी नहीं तो वोट नही, लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार!ग्रामीणों लक्ष्मी भलावी, रामकली भलावी का कहना है की हमारे गांव मे पानी की कई सालो से बहुत समस्या है, हमको गंदे नाले का पानी पीना पड़ता जिससे हमें बीमारी होने का डर बना रहता है फिर भी पानी के लिए हम अपनी जान को नहीं देखिए लेकिन इस और अधिकारी सरपंच जनप्रतिनिधि देखना उचित नहीं समझते इसलिए इस बार हमने फैसला किया है, जब तक हमारे गांव मे पानी नहीं तब तक वोट नहीं करेंगे, न ही ग्राम मे किसी को घुसने नहीं देंगे और लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे![video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240426-WA0045-1.mp4"][/video]इनका कहना है!भारगड़ मे बोर किया गया है कल जी आई पाईप और मोटर से टेंपरेरी कनेक्शन कर दिए जाएगा, जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सके!वंदना उपरांले
पीएचई इंजिनियर चिचोली