Sat 11 Jul 2026

ब्रेकिंग

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मिठाई फैक्ट्री को किया गया सील,घरेलू गैस सिलेंडर, तीन क्विंटल दूषित मावा किया जप्त

admin

Sat, Oct 26, 2024

ज्योति शर्मा/सागर । मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई।
कलेक्टर के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णत प्रतिबंधित होगा। इसी परिपेक्ष्य में सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की गई । इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग ने बताया कि मोती नगर थाना अंतर्गत राहतगढ़ बस स्टैंड के पास बीकानेर मिष्ठान भंडार के द्वारा घर में ही अवैध रूप से  मिठाई की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिसे तत्काल रूप से बंद कराया गया एवं सील किया गया। साथ ही बॉयलर ,भट्टी की जप्ती बनाई गई, मिठाई के सैंपल लिए गए एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। रहवासी क्षेत्र में इस प्रकार से बन कमरे में बिना अनुमति के फैक्ट्री संचालन पर भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सूचना मिलने पर शर्मा स्वीट्स के मालिक के मकान से करीब तीन क्विंटल दूषित मावा जब्त किया गया। साथ ही शर्मा स्वीट्स की दुकान के फ्रीजर में अत्यधिक पुरानी स्टोर की गई मिठाइयां भी प्रथम दृष्टता अमानक प्रतीत होने के कारण सील कर, सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजी गई। यहां से तीन घरेलू गैस सिलेंडर की भी जप्ती की गई है।

उन्होंने बताया कि मिठाई बनाने की फैक्ट्री के सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यहां अवैध रूप से बिजली कनेक्शन तथा बिजली चोरी के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। इसी प्रकार राहतगढ़ बस स्टैंड के पास शर्मा स्वीट्स के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा है कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन