Sun 12 Jul 2026

ब्रेकिंग

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

माधव नगर खदान: नागपुर से कटनी तक रंगदारी का 'सिंडिकेट' खेल: बंद कमरों की मीटिंग्स में मांगी 75 लाख की फिरौती

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दामजीपुरा अंधेरे में डूबा: 2 दिन से बिजली गुल, पानी और नेटवर्क संकट ने : बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

अलकेश धुर्वे

Wed, Apr 22, 2026

दामजीपुरा अंधेरे में डूबा: 2 दिन से बिजली गुल, पानी और नेटवर्क संकट ने बढ़ाई परेशानी!

दिनांक 22 अप्रैल 2026

बैतूल/भीमपुर — जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत दामजीपुरा क्षेत्र इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार बिजली गुल होने के कारण पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।

पानी के लिए मचा त्राहि-त्राहि

बिजली नहीं होने से मोटर पंप पूरी तरह ठप पड़े हैं, जिससे पेयजल संकट अब विकराल रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी जूझना पड़ रहा है।

बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा ब्रेक

लगातार अंधेरे के कारण छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

मोबाइल नेटवर्क भी बैठा

बिजली संकट का असर अब संचार सेवाओं पर भी दिख रहा है। टावर बंद होने से मोबाइल नेटवर्क ठप, जिससे लोगों का संपर्क भी टूट रहा है।

व्यापारियों का कारोबार चौपट

बिजली के अभाव में दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

“बिल वसूली समय पर होती है, लेकिन बिजली आपूर्ति की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती।”

विधायक से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान से अपील की है कि लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो बिजली आपूर्ति का निश्चित और पारदर्शी समय तय किया जाए

सवाल बड़ा है

जब समय पर बिल लिया जा सकता है, तो समय पर बिजली क्यों नहीं दी जा सकती?

Tags :

Mpnewslive

Bijlividhag

Mp

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन