Mon 13 Jul 2026

ब्रेकिंग

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

माधव नगर खदान: नागपुर से कटनी तक रंगदारी का 'सिंडिकेट' खेल: बंद कमरों की मीटिंग्स में मांगी 75 लाख की फिरौती

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (22 मई) के अवसर पर : कटनी- एनजीओ विज़न एवं कटनी वनमंडल के सहयोग से आयोजित अंतर-संभागीय जैव विविधता एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी संपन्न

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, May 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (22 मई) के अवसर पर एनजीओ विज़न एवं कटनी वनमंडल के सहयोग से आयोजित अंतर-संभागीय जैव विविधता एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी संपन्न

कटनी, 22 मई। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर एनजीओ विज़न एवं कटनी वनमंडल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-संभागीय जैव विविधता एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के छह संभागों—सागर, रीवा, भोपाल, उज्जैन, शहडोल एवं जबलपुर—की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी का संचालन एवं आयोजन विजन एनजीओ के संस्थापक आशुतोष मानके द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सागर संभाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भोपाल संभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में आईएएस तपस्या परिहार, आयुक्त नगर निगम कटनी, आईएफएस गर्वित गंगवार, वनमंडलाधिकारी, कटनी वनमंडल, आईएफएस प्रशिक्षु कार्तिकेय भट्ट, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, एडीपीसी धनश्री जैन, मध्यप्रदेश महिला राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम की कप्तान राधा बडगूजर तथा पर्यावरणविद् निर्भय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को महापौर प्रीति सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए।

अतिथियों ने अपने संबोधन में जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता के संदेश के साथ हुआ।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन