Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दामजीपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों : दामजीपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

अलकेश धुर्वे

Tue, Mar 24, 2026

दामजीपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

दिनांक 24/03/2026

दिन मंगलवार

बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत दामजीपुरा क्षेत्र में दिनांक 24 मार्च 2026 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीना कुमरे के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से वली एंड सैंस ट्रेडर्स तथा पीयूष RCM सहित अन्य दुकानों पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए, जिनमें रवा, शक्कर, राइस ब्रान तेल ,माजा, सोनपापड़ी एवं नमक शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लिए गए सभी सैंपलों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ वातावरण में संग्रहित करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में फूड सेफ्टी ऑफिसर मीना कुमरे सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके

Tags :

#foods

दामजीपुरा #बैतूल #मध्यप्रदेश #खाद्य_सुरक्षा #FoodSafety #FoodInspection #स्वास्थ्य_जागरूकता #खाद्य_विभाग #FoodDepartment #जांच_अभियान #PublicHealth #SafeFood #QualityCheck #ConsumerSafety #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन