Mon 13 Jul 2026

ब्रेकिंग

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

माधव नगर खदान: नागपुर से कटनी तक रंगदारी का 'सिंडिकेट' खेल: बंद कमरों की मीटिंग्स में मांगी 75 लाख की फिरौती

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अवैध रेत खनन : कटनी/विजयराघवगढ़ में अवैध रेत खनन पर बढ़ा आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, May 28, 2026

कटनी के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विजय राघवगढ़ नगर एवं आसपास के इलाकों से प्रतिदिन लगभग 100 से 150 डंपरों के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि उन्हें ट्रैक्टर से सीमित मात्रा में रेत निकालने की अनुमति तक नहीं मिलती, जबकि बड़े डंपरों के जरिए खुलेआम रेत परिवहन जारी है। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है।

नागरिकों का आरोप है कि बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर प्रशासन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। क्षेत्र में प्रशासनिक मिलीभगत की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि नियम केवल छोटे वाहन चालकों और ग्रामीणों पर ही लागू किए जा रहे हैं, जबकि बड़े वाहन संचालकों को संरक्षण मिल रहा है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और परिवहन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही रेत परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और स्थानीय लोगों के साथ समान व्यवहार करने की भी मांग उठाई गई है।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन