Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपए का गांजा जलकर खाक

कटनी। 13 थानों सहित 3 पुलिस कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट,आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने वितरित किए प्रमाणपत्र

"कटनी में रेत माफियाओं पर कार्रवाई कब? जनता मांग रही जवाब!"

जिंदगी की दो बूंद

गजानन कॉम्प्लेक्स के पास धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। पुलिस थानों, कार्यालयों को ISO सर्टिफिकेट की गौरवपूर्ण उपलब्धि : कटनी। 13 थानों सहित 3 पुलिस कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट,आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने वितरित किए प्रमाणपत्र

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 29, 2026

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 13 थानों सहित 3 पुलिस कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

एनकेजे थाना परिसर में आयोजित समारोह में आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने वितरित किए प्रमाणपत्र, जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कटनी जिले ने पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के 13 पुलिस थानों तथा 3 पुलिस कार्यालयों को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह उपलब्धि जिले की पुलिस व्यवस्था, बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।

आईएसओ प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन एनकेजे थाना परिसर में किया गया। कार्यक्रम में एडीजी एवं आईजी जबलपुर जोन प्रमोद कुमार वर्मा तथा आईएसओ भोपाल की टीम के अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के सभी 13 थानों के थाना प्रभारियों को आईएसओ सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत आईजी प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा आईएसओ अवार्डेड एनकेजे थाने का फीता काटकर लोकार्पण करने के साथ हुई। इसके पश्चात विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

मंच पर कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसया, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धारवे तथा डीएसपी रत्नेश मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आईजी प्रमोद कुमार वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही मंचासीन सभी अतिथियों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसके उपरांत आईएसओ कंसल्टेंट योगेंद्र द्विवेदी ने आईएसओ प्रमाणन की प्रक्रिया, उसकी गुणवत्ता और पुलिस विभाग में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आईएसओ प्रमाणन से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। उन्होंने बताया कि आज कटनी जिले के 13 थानों एवं 3 पुलिस कार्यालयों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

समारोह के दौरान कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक विशेष पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम से पहले आईजी ने किया थानों का निरीक्षण

जबलपुर से कटनी पहुंचने के पूर्व आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने जिले के विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्लीमनाबाद थाना, यातायात थाना, कोतवाली थाना, माधवनगर थाना, कुठला थाना तथा एनकेजे थाना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया। जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित थाना प्रभारियों को सुधार के निर्देश दिए।

इन थानों को मिला आईएसओ अवार्ड

जिन 13 थानों को आईएसओ अवार्ड प्राप्त हुआ उनमें कोतवाली थाना, कुठला थाना, माधवनगर थाना, एनकेजे थाना, स्लीमनाबाद थाना, बहोरीबंद थाना, उमरियापान थाना, ढीमरखेड़ा थाना, बड़वारा थाना, विजयराघवगढ़ थाना, बरही थाना तथा यातायात थाना शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी, एसडीओपी कार्यालय स्लीमनाबाद तथा एसडीओपी कार्यालय विजयराघवगढ़ को भी आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। अधिकारियों ने इसे बेहतर पुलिसिंग और नागरिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन