Mon 13 Jul 2026

ब्रेकिंग

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

माधव नगर खदान: नागपुर से कटनी तक रंगदारी का 'सिंडिकेट' खेल: बंद कमरों की मीटिंग्स में मांगी 75 लाख की फिरौती

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। गुरु सेवा आश्रम शिष्य परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम : कटनी में भक्ति का महासंगम: पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भागवत कथा और 1100 दीपों से जगमगाया गुरु सेवा आश्रम

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, May 18, 2026

कटनी। गुरु सेवा आश्रम शिष्य परिवार द्वारा आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण निर्मित हो रहा है। कथा के दौरान नारद मुनि जी की प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, वहीं हनुमान जी महाराज की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उपस्थित भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर जयकारों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

रविवार को पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस पर दीपदान पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 1100 दीप प्रज्वलित कर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। दीपों की अलौकिक आभा से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

इस अवसर पर गुरु कृपा सेवा आश्रम शिष्य परिवार के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें संदीप गुप्ता (मंटू), हर्ष ग्रोवर (गोलू), बृजेश अग्रवाल, नरेंद्र खांतल, नरेंद्र चौदहा, अनुराग त्रिसोलिया, मोनू अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, भारत अग्रवाल, संजीव खरे, बेबु चौदहा, गुल्लु खाम्परिया, मोनी लालवानी, गप्पू गुप्ता, गुरुदत्त पाण्डेय, नवलेश मालिक, डॉ. मनीष गट्टानी, दीपक मसुरहा, राहुल बजाज, पंकज गुप्ता, रौनक खंडेलवाल, संदीप प्याल एवं अमित कुमार जार (लालू) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सोमवार को परम पूज्य गुरुदेव भगवान देव प्रभाकर शास्त्री जी (दद्दा जी) की पुण्यतिथि के अवसर पर कन्या पूजन एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं मंगलवार, दिनांक 19 मई को श्रीकृष्ण जन्म महा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

गुरु सेवा आश्रम शिष्य परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं जनता जनार्दन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुजन प्रसाद स्वरूप गुड़ के लड्डू घर से बनाकर ला सकते हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किए जाएंगे।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन