Sun 12 Jul 2026

ब्रेकिंग

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

माधव नगर खदान: नागपुर से कटनी तक रंगदारी का 'सिंडिकेट' खेल: बंद कमरों की मीटिंग्स में मांगी 75 लाख की फिरौती

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

22 लाख से अधिक राशि का गबन कर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : महिलाओं के खिलाफ डिजिटल हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Wed, Dec 3, 2025

सागर/ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ संघ सागर, रोटरी क्लब मेन सागर एवं आई एम ए सागर के द्वारा महिलाओं के खिलाफ डिजिटल हिंसा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ संघ की अध्यक्ष डॉ ज्योति चौहान ने ए आई के माध्यम से जनमानस को डिजिटल अरेस्ट किया जाता है जिसके लिए उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के पैसे की डिमांड किए जाने पर लोगों को डरना नहीं चाहिए, ऐसे किसी भी प्रकार के पैसे की डिमांड किए जाने पर इसकी जानकारी थाने में दे एवं इसकी रिपोर्ट दर्ज करे।

आई एम ए के अध्यक्ष डॉ ताल्हा साद ने कहा कि लोगों को गलत तरीके से पैसे कमाने के बहकावे में नहीं आना चाहिए इस तरह से पैसे कमाने वाले लोग आने वाले समय में मुसीबत में आ सकते हैं।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति यशवंत ठाकुर ने बताया कि डिजिटल खतरों का शिकार केवल महिला नहीं होती है इसके शिकार पुरुष भी होते हैं अतः हमें मोबाइल का जितना जरूरी हो उतना इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष तक के बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि एक सर्वे के अनुसार 60 प्रतिशत तलाक के केश में पत्नी की मां को जिम्मेदार बताया गया जिसकी मुख्य वजह मोबाइल पर दिन भर बात करने को बताया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल घर को तोड़ने का काम भी करता है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रो आर के पाठक ने बताया कि लोगों की यह गलत सोच है कि वो मोबाइल पर क्या देख रहे हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है मोबाइल के किसी भी एप एवं मोबाइल को इस्तेमाल करने पर उसको देखने के लिए सौ आंखे होती है जिसकी लोगों को जानकारी नहीं होती है किसी भी प्रकार के डिजिटल अरेस्ट होने पर इसकी शिकायत 1930 पर काल करके इसकी जानकारी दे सकते हैं।

नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजीव मुखारया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं पर बढ़ते डिजिटल खतरों, साइबर बुलिग़, ऑनलाइन उत्पीड़न तथा गैर जिम्मेदाराना सोशल मीडिया व्यवहार के दुष्प्रभाव पर जागरूकता बढ़ाना था ।

कार्यक्रम में डॉ जयश्री चौकसे, डॉ सिम्मी मुखारया, डॉ निधि जैन, डॉ जान्हवी मुखारया, रोटरी क्लब मेन के अध्यक्ष आशीष सिंह, महेंद्र राय, अमितेश जैन, अभिषेक जैन, रितेश मौर्य के साथ नर्सिंग स्टाफ आदि उपस्थित थे।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन