: कलेक्टर ने चोपना में लगाई चौपालभूमि अधिग्रहण पर मुआवजे में वृद्धि के लिए ट्रिब्यूनल करेगा फैसला!
Wed, May 22, 2024
कलेक्टर ने चोपना में लगाई चौपालभूमि अधिग्रहण पर मुआवजे में वृद्धि के लिए ट्रिब्यूनल करेगा फैसला!बैतूल:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने भोगईखापा गांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर भरी दोपहर में खटिया पर बैठकर ग्रामीणों की बाते सुनीं। डब्ल्यूसीएल द्वारा सडक़ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध 3 लोगों द्वारा मुआवजा राशि ना लेते हुए उच्च न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। उच्च न्यायालय द्वारा मुआवजा राशि में वृद्धि के लिए प्रकरण ट्रिब्यूनल के समक्ष रखे जाने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि उक्त निर्णय के अनुपालन में ग्रामवासी ट्रिब्यूनल के निर्णय तक डब्ल्यूसीएल द्वारा देय राशि का भुगतान लेकर सडक़ का काम प्रारंभ करने पर सहमति दे। उन्होंने कहा कि सडक़ का काम प्रारंभ करने के पूर्व डब्ल्यूसीएल द्वारा ट्रिब्यूनल के निर्णय के अनुपालन में भुगतान के लिए अपनी लिखित सहमति प्रदान करेगी। निर्णय के पश्चात डब्ल्यूसीएल शेष राशि का भुगतान तीनों ग्रामीणों को करेगी।उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूसीएल ने ग्राम भोगईखापा के 12 ग्राम वासियों की जमीन अधिग्रहित की थी। 9 लोगों को मुआवजा दिया जा चुका था। 3 लोग जिनकी जमीन लगभग 900 मीटर है, मुआवजा राशि से सहमत नहीं थे और उच्च न्यायालय चले गए। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि आप लोग ट्रिब्यूनल के माध्यम से मुआवजा राशि का निर्धारण कराएं। तब तक जो मुआवजा डब्ल्यूसीएल द्वारा दिया जा रहा है वह स्वीकार लें। ग्रामीण इस निर्णय पर असहमत थे।डब्ल्यूसीएल देगा लिखित आश्वासनकलेक्टर श्री सूर्यवंशी बुधवार को गांव वालों से उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मध्यस्थता के लिए ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने तीनों ग्रामीणों को आश्वास्त कराया कि ट्रिब्यूनल के निर्णय के अनुसार डब्ल्यूसीएल कंपनी भुगतान के लिए लिखित सहमति देगी। ग्रामीणों ने उनकी मध्यस्थता को स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भोगईखापा के ग्रामीणों के साथ डब्ल्यूसीएल और ग्रामीणों के मध्य भूमि अधिग्रहण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर चर्चा कर दोनों के मध्य सौहर्द पूर्ण सहमति बनवाई।
: देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचार
Tue, May 21, 2024
देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचारसंवाददाता:- अलकेश धुर्वेदामजीपुरा:- (बैतूल) भीलटबाबा जोड़ पर सलामे कंम्प्लेक्स पर देविका क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। देविका क्लीनिक का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान के हाथो से फीता काटकर किया गया। देविका क्लिनिक खुलने से ग्रामीणों मे खुशी देखी जा रही है। एमबीबीएस डॉ पंकज उइके ने बताया की बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र होने के कारण स्वस्थ सेवाएं अच्छी नहीं मिलने के कारण उन्हें यहां वहां शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता था, इसी को देखते हुए इस क्षेत्र मे देविका क्लिनिक खोला गया है! देविका क्लीनिक खुलने से क्षेत्र की जनता को स्वास्थय सुविधा अच्छी मिलेगी।क्लीनिक खुलने का समयदोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक। देविका क्लिनिक खोले जाने पर डॉ पंकज उड़के को समस्त स्टॉफ सहित जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं मित्रो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
: भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!
Sun, May 19, 2024
भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावली गढ़!दामजीपूरा:- रविवार बैतूल में मानवता की मिशाल देखने को मिली अपने चचेरे भाई सुदामा विश्वकर्मा के यहां बतौर मेहमान आए श्री ओंकार विश्वकर्मा को चचेरे भाई के व्हाट्सप पर यह संदेश देखा की दामजीपुरा की श्रीमती गीता बाई को ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है तो उन्होंने मेहमानी छोड़ जिला रक्तकोष पहुंच भीषण गर्मी में दोपहर को रक्तदान किया इस अवसर पर रक्तक्रांति टीम के शैलेंद्र बिहारिया ने कहा की मानवता की ऐसी मिशाल सराहनीय है! भीषण गर्मी में आराम छोड़ कूलर की हवा छोड़ श्री ओंकार व श्री सुदामा जिला रक्तकोश एक संदेश पर पहुंचे यह बेहद प्रशंसनीय है! भोपाल से आए मेहमान ने सिखा दिया की मानवता सबसे बड़ा धर्म है, इस अवसर पर रक्तक्रांति टीम के सुदामा विश्वकर्मा ने कहा की बैतूल जिले में युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और मरीज के परिजनों को भी रक्तदान करना चाहिए! विवाह अवसर पर हजारों रिश्तेदार दिखाई देते है, रक्त की जरूरत पड़ने पर सब गायब हो जाते है।