Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Seoni: राजस्व और वन विभाग के वाहन आपस में भिड़े, चार घायल, एक मृत।

admin

Sun, Mar 20, 2022
Seoni: राजस्व और वन विभाग के वाहन आपस में भिड़े, चार घायल, एक मृत।

छिंदवाड़ा जिले के चौरई ब्लॉक अंतर्गत सिवनी-छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम समसवाडा के पास शनिवार दोपहर को राजस्व और वन विभाग के वाहनों में आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शनिवार शाम को चौरई के नायब तहसीलदार सिवनी निवासी गीता राहंगडाले (45) सिवनी से बोलरो वाहन में चौरई (जिला छिंदवाड़ा) जा रही थी, तभी ग्राम समसवाड़ा के पास छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे बैतूल वन विभाग द्वारा अनुबंधित वाहन से उनके वाहन की चोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छिंदवाड़ा के वन विभाग पश्चिम बैतूल (तावडी) में एसडीओ के पद पर पदस्थ विजेंद्र खोब्रागडे, उनकी पत्नी अनामिका खोब्रागडे (35) और उनका 2 साल का पुत्र विहान तथा दूसरे वाहन में सवार नायब तहसीलदार गीता राहंगडाले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नागपुर रैफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में वन विभाग के अनुबंधित वाहन के चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरे बोलरो वाहन का चालक भी घायल बताया जा रहा है। घटनाक्रम में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सड़क दुर्घटना की खबर जब सिवनी जिले के अधिकारियों को लगी तो जिला अस्पताल में तत्काल लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन जैन, वन विभाग के रेंजर शुभम बड़ोनिया, कपिल सनोडिया आदि मौके पर पहुंचे। नागपुर रैफर किये गए गम्भीर वन अधिकारियों की देखभाल के लिए सिवनी वन विभाग के वनरक्षक कपिल सनोडिया उनके साथ में हैं।

यह भी पढ़ें।

Holika Dahan Shubh Muhurat 2022-जानिए होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन