: बैतूल के गौरव पवार ने योग के क्षेत्र में बनाया रिकॉर्ड
Sun, Dec 8, 2024
बैतूल /शोभापुर के आचार्य गौरव ने योग के क्षेत्र में एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हठ योग की ज्ञान मुद्रा के साथ पद्मासन लगाकर 1 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड दर्ज करा कर अपने जिले का भारत में नाम रोशन किया है।गौरव पवार, जो शोभापुर सारनी जिला बैतूल के रहने वाले हैं! गौरव ने गुरुकुल से अपनी पढ़ाई पूरी की है और योग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और समुदाय को गर्वित किया है, बल्कि पूरे जिले को भी गौरवान्वित किया है।इस रिकॉर्ड को बनाते समय, डॉक्टर शुभम रात्रे और डॉक्टर निखिल चौरसिया मौजूद थे, जिन्होंने गौरव की इस अद्भुत उपलब्धि को प्रमाणित किया है। गौरव की इस उपलब्धि ने योग के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा और समर्पण को प्रदर्शित किया है। उनका नाम अब इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है, जो उनकी इस उपलब्धि का प्रमाण है।
: विधायक खेल महोत्सव-2024 का हुआ रंगारंग समापन
Sun, Dec 8, 2024
सी एम राइज स्कूलों की संख्या दुगनी होगी- शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
ज्योति शर्मा/सागर । नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खेल महोत्सव-2024 का समापन 7 दिसंबर को मकरोनिया के गंभीरिया में स्थित न्यू खेल मैदान में सम्पन्न हुआ।
विधायक खेल महोत्सव के समापन अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक की एक गलती पूरी पीढ़ी को बर्बाद करती है कोई भी शिक्षक गलती न करें सभी अनुशासन में रहे और अपने समय से स्कूल जाएं और शैक्षणिक कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अवसर को परिणाम में बदलने के लिए पूरे मनोयोग से खेले जिससे वह आगे बढ़ सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सीएम राइज विद्यालयों की संख्या को दोगुना किया जाएगा जिससे कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामों के बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिल सके।
मंत्री सिंह ने कहा कि कोई भी आयोजन बड़ी चुनौती होती हैं किंतु जब आयोजन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होती है तब वह सफलता कहलाती है और यह इतना बड़ा आयोजन जिसमें छोटे-छोटे 5000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और वह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए हम विधायक प्रदीप लारिया को धन्यवाद देते हैं और बधाई देते हैं।
मंत्री सिंह ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है जब हम 2047 में भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहे होंगे उस समय यह बच्चे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे होंगे।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, आने वाली समय में सागर विकसित जिला की श्रेणी में होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री उदय प्रताप सिंह स्कूल शिक्षा एवं ट्रांसपोर्ट में लगातार कार्य कर रहे हैं।
विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हारने से निराश न हो क्योंकि जब खिलाड़ी हारता है तो उसके मन में वह जिज्ञासा पैदा होना चाहिए और संकल्प के साथ दोगुनी मेहनत एवं लगन से उसको खेलना चाहिए जिससे उसे सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि आज इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इसके लिए सभी बच्चों को एवं खेल महोत्सव में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे और भव्य खेल महोत्सव आयोजित होगा।
विधायक लारिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास के साथ-साथ खेल के लिए भी आगे आकर इस प्रकार के खेल महोत्सव कराएं जिससे की सभी आगे बढ़ सके।
खेल महोत्सव में स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों द्वारा खेल महोत्सव में विजय पाने पर पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों द्वारा फील्ड मार्शल रविंद्र के मार्गदर्शन में एवं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के बैंड के साथ आकर्षक मार्च पास्ट किया गया जिसकी सलामी अतिथियों द्वारा ली गई।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, राजेंद्र दुबे, मिहीलाल अहिरवार, सुशील तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, राजेंद्र यादव, सीएमओ पवन शर्मा, जाहर सिंह, रामेश्वर नामदेव, प्रभु दयाल पटेल, संतोष घड़ी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी स्कूल के बच्चे, प्राचार्य, शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कपूर ने किया जबकि आभार प्रतियोगिता अधिकारी ने माना।
: रस्सा कशी प्रतियोगिता के विजेता का फैसलाबिजली कंपनी अन्तर्क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Thu, Dec 5, 2024
सागर। बिजली कंपनी की अन्तर्क्षेत्रीय रस्सा कशी (टग ऑफ वार) खेल प्रतियोगिता का मकरोनिया स्थित श्रम कल्याण केन्द्र मे मुख्य अभियंता डी. कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर, मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पी.के क्षत्रिय मुख्य अभियंता विजिलेंस, डी.एन चौकीकर, प्रतियोगिता प्रभारी एवं अधीक्षण अभियंता उनके साथ रहे। आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता श्रीमति चन्द्र रेखा प्रभाकर, पी.एल. रन्धे कार्यपालन अभियंता प्रशांत सिंह, वीरेन्द्र परते, अजीत चौहान, मोहन शुल्या, महासंघ से के.एल. रैकवार एवं फेडरेशन से आर.आर. पाराषर, आब्जर्वर सूर्यभान वर्मा जबलपुर, सहायक अभियंता अवनीष जारोलिया, सी.एस.पटेल, एम.के. मण्डलोई, अजय नामदेव, नीरज खरे, एच.आर. मनीष कुमार, सी. एस. झरवडे, पवन रावत, रामविवेक गौतम, विनय नामदेव, रोहित शर्मा सहित बडी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिनेश जैन ने किया।
शुभारंभ उपरांत रस्सा कशी प्रतियोगिता में कुल 20 मेच खेले गए पूल ए में जबलपुर क्रेन्द्रीय कार्यालय, ग्वालियर क्षेत्र, जबलपुर क्षेत्र, रीवा क्षेत्र, विरसिंगपुर पाली एवं पूल बी मे सिरमौर टोन्स कम्लेक्स, श्री सिंगाजी खण्डवा, सागर क्षेत्र, सारणी सतपुडा ताप विद्युत गृह, अमरकंटक संजय गॉधी ताप विद्युत गृह सहित दोनो पूल में 5-5 टीमे थी। प्रत्येक टीम द्वारा 4-4 लीग मैच खेले गए। पूल ए से जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय एवं ग्वालियर तथा पूल बी से खण्डवा एवं सारणी की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 06 दिसंबर को सुबह 11 बजे से जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय एवं सारणी तथा खण्डवा एवं ग्वालियर के बीच सेमी फाईनल होगा। सेमीफाईनल मे बाहर हुई टीमो के बीच तीसरे स्थान के लिए जोर आजमाईस होगी तदोपरांत सेमीफाईनल जीती हुई टीमो के बीच फाईनल होगा। प्रतियोगिता प्रभारी अधीक्षण अभियंता डी.एन. चौकीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि फाईनल के उपरांत पारितोषिक वितरण होगा उसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। मैच के रेफरी क्रिस्टोफर नरोन्हा, संजय सिंह, राकेष यादव, जे.पी गोस्वामी थे।
उल्लेखनीय है रस्सा कशी खेल प्रतियोगिता में आठ खिलाडी दो अतिरिक्त सहित 10 खिलाडी की टीम होती है खेलने वाली टीम का कुल वजन 680 किलोग्राम होना चाहिए। रस्सी की लम्बाई 33.5 मीटर, मोटाई 10 से.मी.(100 एम. एम.) से कम तथा 12.5 से.मी. (125 एम.एम.) से अधिक नही होना चाहिए। रस्सी मे कोई गठान जैसी रूकावट नही होना चाहिए। मैदान की लम्बाई 36 मीटर चौडाई 06 मीटर 02 साइड लाईन 02 मीटर चौडी होना चाहिए। इस प्रकार नियमानुसार रस्सा कशी खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता है।