: मध्य प्रदेश ने 4 राज्यों से बस संचालन पर प्रतिबंध 15 जून तक बढ़ाया
Tue, Jun 8, 2021
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को
महाराष्ट्र
, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए बस सेवाओं के संचालन पर प्रतिबंध को 15 जून तक बढ़ा दिया, एक अधिकारी ने कहा।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को बढ़ाने का आदेश सोमवार को समाप्त होना था, जिसे अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने जारी किया।
अधिकारी ने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि प्रतिबंध में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले वाहन शामिल हैं।
Read Also-
PM Modi ने किया वैक्सीन नीति में बदलाव,किये कई बड़े ऐलान,जानिए सब कुछ
: बाजार में आया 'नूरजहां' आम,कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Tue, Jun 8, 2021
भारत दुनिया भर की फलों व सब्जियों का केंद्र है।जितने किस्म के फल व सब्जी पूरी दुनिया मे नहीं पायी जाती उससे कई गुना ज्यादा फलों व सब्जियों की प्रजाति भारत मे पायी में जाति है।जब बात फल की हो तो आम को कैसे भूला जा सकता है।अब बाजार में में एक खास किस्म के आम ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है,इस आम को 'नूरजहां' कहा जाता है।
आम की फसल विश्व मे सबसे ज्यादा भारत मे होती है और भारत के आम पूरी दुनिया मे लोकप्रिय है।भारत हर साल हजारों टन आम कई देशों को निर्यात करता है।भारत मे सैंकड़ों किस्म की आम की प्रजातियां पायी जातीं है जिनमें कुछ बेहद खास होती है।ऐसे ही खास किस्म का आम है 'नूरजहां'।
जानिए 'नूरजहां' आम की खासियत:
'नूरजहां' एक खाद किस्म का आम है जिसकी फसल भारत मे बहुत कम होती है।इस आम की फसल केवल मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में होती है।इसके पेड़ बहुत ही कम संख्या में होते है।इस किस्म के आम की फसल को विशेष मौसम की जरूरत होती है इसी वजह से पिछली साल इनके अनुकूल मौसम ने होने की वजह से इनकी पैदावार न के बराबर थी जबकि इस साल मौसम इनके अनुकूल होने की वजह से इनकी पैदावार ठीक हुई है।
'नूरजहां'
अफगानी
मूल की आम की प्रजाति है और इस किस्म के आम बेहद स्वादिष्ट व वजनदार भी होते हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि एक आम का वजन करीब तीन किलो तक हो सकता है।इनके भारी वजन व बेहद स्वादिष्ट होने की वजह से ही ये आमों की मल्लिका के रूप में भी 'मशहूर' है।
क्या है 'नूरजहां' आम की कीमत?
इस आम की कीमत सुनकर कई लोग हैरत में पड़ जाएंगे,आपको बता दें कि इस खास किस्म के एक आम की कीमत 500 से 1000 रुपये तक है।याद रखिए यह कीमत एक आम की है न कि एक किलो आम की।इनकी इतनी ज्यादा कीमत होने का कारण है इनका लज़ीज़ स्वाद,भारी वजन व बाजार में इनकी कमी जिसके चलते लोग महीनों पहले से ही इनकी बुकिंग करा लेते हैं।
Read Also-
DRDO का Exoskeleton बनेगा भारतीय सैनिकों का अभेद्य रक्षा कवच,भारतीय सैनिक बनेंगे Super Warrior
: Mp News:सरकारी कर्मचारियों का 1 जुलाई से बढ़ सकता है वेतन, जानिए कितना होगा फायदा?
Mon, Jun 7, 2021
Mp News:-सरकारी कर्मचारियों के लिए शिवराज सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवराज सरकार ने राज्य के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। इन कर्मचारियों में शिक्षक बिभाग भी शामिल है। वेतन वृद्धि होने के बाद सभी कर्मचारियों को एकमुश्त 1200 रुपये तो अधिकारियों को 3000 रुपये तक का फायदा मिलने की उमीद है।
प्लान तैयार
मालूम हो कि एक जुलाई को सरकार को अधिकारी व कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देना है इसलिए इस काम को तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए वित्त विभाग ने को भेज दिया है।
यहां मुहर लगते ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि रोक हटने के बाद इंक्रीमेंट को कर्मचारियों के
जीपीएफ
अकाउंट में डाला जाएगा या नकद भुगतान किया जाएगा। इस बात का फैसला अभी सरकार ने नहीं लिया है।
150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार
बता दें, यह फैसला सरकार को पहले ही लेना था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि आगामी आदेश तक रोक दिया गया था। बताते चलें कि इस वेतन वृद्धि का भुगतान करने के लिए सरकार पर 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
उल्लेखनीय है कि राज्य में 1400 से अधिक ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिन्हें वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ नहीं मिल सकेगा। यह वे कर्मचारी हैं जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं और छठे वेतन आयोग में सैलरी बढ़ाने की तारीख 1 जुलाई तय की गई थी।हालांकि, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से पहले ही कहा गया है कि साल में 365 दिन नौकरी करने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई को इंक्रीमेंट पाने का पूरा अधिकार है। इस पर जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है।
Read Also-
भारत ने रचा इतिहास,विदेशी मुद्रा भंडार ने पार किया 600 बिलियन डॉलर का आँकड़ा