: हिंदुओं के विकास की एजेंसी,हनुमान चालीसा डेवलपमेंट ऑफिसर-डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया
Tue, Apr 2, 2024
सागर I अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को सागर प्रवास पर पहुंचे। जंहा उन्होंने मकरोनिया रजाखेड़ी स्थित गीतांजलि मैरिज गार्डन में पत्रकारों से चर्चा की। चर्चा में उन्होंने कहा कि 496 वर्षों के वनवास के बाद भव्य राम मंदिर बन गया है। इस बार राममंदिर बना क्योंकि पूरा भारत देश एक हो कर लड़ा। राममंदिर का श्रेय पूरे भारत देश को ,राम मंदिर का श्रेय समस्त कारसेवकों का हैं।
हनुमान चालीसा डेवलपमेंट ऑफिसर,हिंदुओं के विकास की एजेंसी
उन्होंने कहा कि हमने हिंदुओं के विकास की एजेंसी तय की है । उसका नाम है HDO ( हनुमान चालीसा डेवलपमेंट ऑफिसर)। हम लोगों ने 1 दिसंबर से योजना बनाई है उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत के प्रत्येक गांव शहर के कोने में हनुमान चालीसा केंद्र बनाना है साथ ही उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा केंद्र वहां के हिंदुओं की सुरक्षा, अनाज, इलाज के साथ महिला सुरक्षा ट्रेनिंग भी कराएगा।हमारे द्वारा भोजशाला एएसआई सर्वे को लेकर पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं भोजशाला गया हूं वहां सरस्वती देवी का मंदिर है। सर्वे में यह सिद्ध होगा। हिंदुओं को वह स्थान सौंप देना चाहिए। काशी में हमारा मंदिर था , भोजशाला में भी हमारा मंदिर है राम मंदिर बन गया आगें देखते रहो।साथ ही उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल नहीं होने के पूछे गए प्रश्न पर कहा कि मैं नाम के लिए कभी नहीं निकला हूं। नाम का कोई प्रश्न नहीं है हम तो हिंदुओं के लिए और हिंदुओं के गौरव के लिए निकले हैं। देश में हिंदुओं का गौरव बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन गया, यही हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ हिंदुओं के लिए लड़ रहा हूं। किसी दल के लिए न निकला था और न ही किसी दल के ऑफिस में गया हूं।
: सागर : एकता समिति ने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया
Tue, Apr 2, 2024
सागरI एकता समिति ने सीताराम रसोई में वृद्धजनों के लिए भोजन-मिष्ठान्न वितरित कर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया। समिति सदस्यों ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर प्रजातंत्र के यज्ञ में भाग लें । इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, कांग्रेस नेत्री निधि जैन, अब्दुल रशीद भाई, चंपक भाई, सुधीर जैन, शरद गुप्ता, राजेंद्र मलैया, मनोज जैन, डा जवाहर लाल जैन, राजेंद्र मलैया, संजय शास्त्री, कमल जैन, नीलेश समैया, सुभाष सराफ, अजीत जैन, नरेन्द्र जैन, राजेंद्र सोनी, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश समैया, जितेन्द्र भाई, चेतन भाई, किरीट जैन, वंश जैन, प्रमोद चौरसिया, हीरा बेन ,अरुणा बेन, हर्षा बेन,सीमा बेन, पूर्वी ,वर्षा, दिशा, भक्ति ,हितांश उपस्थित थे।
: Sagar News : मतदान जागरूकता पर छात्राओं ने बनाई रंगोली
Mon, Apr 1, 2024
सागर / पंडित रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान जागरूकता के लिए छात्राओं एवं शिक्षकों के सहयोग से आकर्षक रंगोली बनाई I प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र प्रताप तिवारी ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय हित में अनिवार्य मतदान का महत्व समझाया तथा अपने अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा।साथ ही प्रवेश उत्सव की पूर्व तैयारी को देखते हुए विद्यालय परिवार में प्रवेश उत्सव के दिवस पर छात्राओं के लिए कक्षा बार पुस्तक वितरण की व्यवस्था की गई। जिसमें अप्रैल माह का शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो तथा अप्रैल माह का पाठ्यक्रम पूर्ण किया जा सकेI