Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार विभाग सागर के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

admin

Fri, Jun 21, 2024
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार विभाग सागर के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व् जन अभियान परिषद् सागर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन बसंत विहार कॉलोनी में किया गया जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं संस्कार बर्ग के बच्चो के द्वारा तीन ओमकार प्रार्थना और योग गीत से हुई, केंद्र के कार्यपद्धति प्रमुख गौरव सिंह राजपूत ने योग मन्त्र के साथ सूर्यनमस्कार का अभ्यास करवाया और इसको नियमित करने से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए बताया की प्रतिदिन 12 सूर्यनमस्कार करने से हमारे शरीर का सम्पूर्ण व्यायाम हो जाता है जिससे शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहता है बसंत विहार कॉलोनी योग समिति के श्री आरके सोनी जी ने शिथलीकरण व्यायाम, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास सभी को करवाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अन्तोदय समिति की अध्यक्ष और समाजसेवी प्रतिभा चौबे ने कहा की इस वार योगदिवस कार्यक्रम की थीम महिलाओ पर आधारित है इसलिए महिलाओ को चाहिए की हम अपने घर के कार्यो से समय निकालकर अपने को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करे, क्योकि महिलाओ पर ही पूरे घर परिवार की जिम्मेदारी होती है, महिलाये स्वस्थ रहेगी तो पूरे घर की जिम्मेदरी अच्छे से निभा पायेगी l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री केके मिश्रा जी ने कहा की योग दिवस कार्यक्रम तो एक ही दिन मनाया जाता है लेकिन अगर हमें पूरे जीवन स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन योग करना होगा उन्होंने उपस्थित लोगो से योग से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी की और सही उत्तर देने वालो को पुरुष्कृत किया। सामाजिक न्याय विभाग के निदेशक श्री डीएस यादव जी ने योग के वारे में महत्वपूर्ण रोचक जानकारी देकर योग के वारे में सभी का ज्ञानबर्धन किया सूचना प्रसारण मंत्रालय के श्री दिनेश गौर और केंद्र के नगर प्रमुख चंद्रप्रकाश शुक्ला जी द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई शांति मन्त्र और सभी को पौष्टिक स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप शुक्ला जी ने किया एवं श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ निवेदिता मैत्रा, डॉ जीएल दुबे, आरएल शुक्ला, हरीश दुबे, डॉ आशीष द्विवेदी, एन के मिश्रा श्रीमती वंदना शुक्ला, केंद्र के विभाग संपर्क प्रमुख नीलरतन पात्रा, जन अभियान परिषद् की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अंजली पाठक, दिनेश दुबे, माखन सिंह, सुधीर पाराशर, शरद मोहन दुबे, संदीप रैकवार, जन अभियान परिषद् के सीएमसीएलडीपी के छात्र और परामर्शदाता और कॉलोनी के बच्चे, युवा और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन