Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: एमपी पुलिस: बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में ही उलझी।

admin

Wed, Sep 8, 2021
एमपी पुलिस: बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में ही उलझी।

एमपी पुलिस को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक चेन स्नैचइंग करने वाले एक गिरोह की गिरफ्तारी करने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में भीड़ गई। दोनों जिलों की पुलिस के बीच हाथापाई होने लगी। पुलिस जवानों के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आने के बाद आला अधिकारियों ने सफाई दी है। 

अधिकारियों का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी सादी पोशाक में थे इसलिए भ्रम की स्थिति बनी। वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर सतना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इस महीने के पहले सप्ताह में पन्ना और सतना जिलों में चेन स्नैचइंग की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल वाहनों की जांच-पड़ताल के आधार पर यह पता चला है कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले का बबरिया गिरोह इन घटनाओं में शामिल था।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान और शामली पुलिस की सूचना के आधार पर पता चला कि ये चेन झपटमार चित्रकूट में हैं, जहां अमावस्या के दिन भारी भीड़ जमा थी। उन्होंने कहा कि यह पन्ना और सतना जिले का संयुक्त अभियान था और इसमें करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि भारी भीड़ थी और एक आईपीएस अधिकारी पन्ना और सतना जिलों की 50 पुलिसकर्मियों की टीम का नेतृत्व कर रहा था। कुछ पुलिस वाले सिविल ड्रेस में थे और इससे कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हुई हालांकि अभियान अच्छी तरह से समन्वित था। उधर, पन्ना के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी कहा कि यह मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था। उन्होंने कहा, “इन वीडियो से एक भ्रम पैदा किया जा रहा है। यह एक संयुक्त और अच्छी तरह से समन्वित अभियान था। सतना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हम भी जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, पुलिस दो चेन झपटमारों को अपने साथ ले जाने के लिए एक-दूसरे के साथ हाथापाई में शामिल देखी गई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि गिरफ्तारी का श्रेय लेने के होड़ में ऐसा हुआ।

यह भी पढ़ें

Rewa News:सरपंच के घर पर लोकायुक्त के छापे में अब तक 19 करोड़ के बेनामी प्रॉपर्टी,30 गाड़ियां ओर 75 प्लाट मिले

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन