Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

admin

Sun, Dec 5, 2021
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 3 चरणों मे 22,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।

6 जनवरी को 9 जिलों में पहले चरण का मतदान होगा। 28 जनवरी को 7 जिलों में दूसरे चरण का मतदान होगा। 16 फरवरी को 36 जिलों में तीसरे चरण का मतदान होगा। 23 फरवरी चुनाव का रिजल्ट घोषित होगा।

पहला चरण में 9 जिले भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, निवाड़ी, अलीराजपुर, पन्ना,नरसिंहपुर, हरदा और दतिया की 85 जनपद पंचायतों में मतदान होगा। दूसरे चरण 7 जिलें जबलपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, उमरिया, श्योपुर, देवास और अनूपपुर की 110 जनपद पंचायतों में मतदान होगा।

तीसरे चरण में 36 जिले राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, शहडोल, भिंड और मुरैना की 118 जनपद पंचायतों में मतदान होगा।

पंचायत चुनावों में एमपी में कुल 3 करोड़ 52 लाख मतदाता हैं। पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा और बाकी चुनाव ईवीएम मशानों से होंगे। मध्यप्रदेश में कुल 23,835 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन अभी 22,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। बाकी बची 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूरा होगा। जिसके लिए इन पंचायतों में पंच और सरपंच का चुनाव अलग से कराया जाएगा। लेकिन इन पंचायत क्षेत्रों से संबंधित जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव अभी मौजूदा चुनाव में ही होगा।

चुनाव में उतरने के लिए उम्मीदवारों की धरोहर राशि तय की गई है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन के साथ 8 हजार रुपए धरोहर राशि तो जनपद के लिए 4 हजार और ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 2 हजार इसको अलावा पंच के लिए 400 रुपए धरोहर राशि जमा करनी होगी। SC-ST, OBC, महिलाओं को तय से 50 फीसदी धरोहर राशि जमा करनी होगी।

एमपी में 904 जिला पंचायत सदस्य और 6035 जनपद सदस्य हैं। इससे पहले 2014-15 में पंचायत चुनाव हुए थे जिसका कार्यकाल 2020 में खत्म हो चुका है। तब से अब तक कोरोना काल के चलते चुनाव टलते गए।

यह भी पढ़ें

MP में भयानक एक्सीडेंट: स्पॉट पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन