Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP में भयानक एक्सीडेंट: स्पॉट पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

admin

Wed, Dec 1, 2021
MP में भयानक एक्सीडेंट: स्पॉट पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

बैतूलमध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (betul) जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक ट्रक और बस की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने से आ रही बस को ट्रक ने रफ्तार में मारी टक्कर
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट बुधवार दोपहर बैतूल जिले के मुलताई से 10 किलोमीटर दूर नरखेड़ गांव के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बस को टक्कर मार दी। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या 8 से भी ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि जो 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती काराया है उनमें से कुछ की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर दोनों फरार हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है और वहीं कुछ के परिजनों की सूचना भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें

MP Live:बकाए एरियर्स भुगतान की मांग को लेकर शिक्षक संवर्ग ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन