Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अधिकारियों ने भी बांटी मतदाता पर्ची

admin

Mon, May 6, 2024
शत प्रतिशत वितरण के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी,एआरओ सहित अन्य अधिकारियों ने वितरित की मतदाता पर्चियां सागरI कलेक्टर एवं रिटर्निग अधिकारी दीपक आर्य के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रुपेश उपाध्याय सहित समस्त सहायक रिटर्निग अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदारों ने जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के पास पहुंचकर मतदाता पर्ची का वितरण किया। सभी अधिकारियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर रेंडम तरीके से जांच की गई जिससे यह पता लगाया जा सका कि सभी मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची पहुंच चुकी है। इस प्रक्रिया के द्वारा शत् प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित किया जा सका। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रुपेश उपाध्याय ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार और अधिक से अधिक मतदान के लक्ष्य को लेकर सभी बीएलओ को शत प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में रविवार 5 मई संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव, संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन, संयुक्त कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण किया एवं ब्लॉक लेवल अधिकारियों से मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी प्राप्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन