Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews: अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चित्रकूट में कैबिनेट बैठक करने की तैयारी

admin

Sat, Jan 6, 2024

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चित्रकूट में मोहन कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

सरकार राम वन गमन पथ भी बना रही है। इस कार्य में गति लाने के निर्देश मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने संस्कृति विभाग को दिए हैं। ऐसे में चित्रकूट में होने वाली मोहन कैबिनेट में राम वन गमन पथ को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

14 जनवरी को उज्जैन में होनी है बैठक

इसके पहले 14 जनवरी को महाकाल की नगरी उज्जैन में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने संभागीय समीक्षा के साथ कैबिनेट की बैठक अलग-अलग स्थानों पर करने के निर्देश दिए हैं। पहली औपचारिक कैबिनेट उज्जैन में प्रस्तावित थी, लेकिन फिर जबलपुर में की गई।

यह है चित्रकूट का महत्व

अब दूसरी कैबिनेट बैठक उज्जैन में और फिर चित्रकूट में प्रस्तावित है। बता दें कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित चित्रकूट सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि भी रही है। किवदंतियां है कि भगवान राम ने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट मे बिताए थे। यही वजह है कि 22 जनवरी को भगवान रामलला के विराजमान होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट में कैबिनेट की बैठक कर प्रदेश की जनता को विकास की नई सौंगात देंगे।

शिवराज और उमा भारती ने भी धार्मिक नगरी में की थी कैबिनेट

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या उमा भारती अपने कार्यकाल में वे भी मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी में कैबिनेट कर चुके हैं। शिवराज ने हनुवंतियां, पचमढ़ी सहित कुछ अन्य धार्मिक स्थलों पर कैबिनेट की बैठक की है। इसी तरह उमा भारती भी कैबिनेट बैठक के लिए प्रदेश के धार्मिक स्थलों को महत्व दिया करती थी। अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए चित्रकूट और उज्जैन में कैबिनेट की बैठक करेंगे।

Read more - Ladli Behna Yojana: लाडली बहना के लिए खुशखबरी, जनवरी में 10 तारीख को ही खाते में आएगी राशि

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन