Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP News: OSD संजय जैन को CM शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी सेवा से किया बर्खास्त

admin

Tue, May 16, 2023
MP News: OSD संजय जैन को CM शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी सेवा से किया बर्खास्त

MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के OSD संजय जैन को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद ओएसडी संजय जैन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रथम श्रेणी अधिकारी, ओएसडी संजय जैन को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था क्योंकि अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में संजय जैन द्वारा आवेदक से पैसे की मांग का ऑडियो वायरल हो गया था.

दो माह में विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी हुई
बता दें कि पैसे मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने वायरल ऑडियो को लेकर दो माह पहले तत्काल संजय जैन को निलंबित कर दिया था और विभागीय जांच के आदेश दे दिए थे. संजय जैन के निलंबन के बाद दो माह में विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी की गई. विभागीय जांच के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि निशांत नाम के एक व्यक्ति को उसके पिता के निधन के बाद उच्च शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ किया था. इस अनुकंपा नियुक्ति के मामले में ओएसडी संजय जैन द्वारा आवेदक निशांत से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी. संजय जैन का प्रार्थी से रिश्वत मांगते हुए ऑडियो भी वायरल हुआ था. जिसके बाद सीएम शिवराज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे. अब जांच पूरी होने के बाद ओएसडी संजय जैन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार, घूसखोरी जैसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व वाली शिवराज सरकार भ्रष्टाचार, घूसखोरी जैसे मामलों में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर तेजी से फैसले ले रही है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विगत दो माह में 15 मार्च के बाद भ्रष्टाचार के 75 मामलों में 119 शासकीय सेवकों के विरुद्ध अभियोग चलाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

यह भी पढ़ें।

मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान 20 साल से कर रहे नियमितीकरण की मांग,अब दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन