Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपए का गांजा जलकर खाक

"कटनी में रेत माफियाओं पर कार्रवाई कब? जनता मांग रही जवाब!"

जिंदगी की दो बूंद

गजानन कॉम्प्लेक्स के पास धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में 'जमीन घोटाले' का नया खेल : कटनी- हाईवे किनारे अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से जारी, मोटे मुनाफे के लिए अफसर-नेता की मिलीभगत ?

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, May 28, 2026

कटनी में 'जमीन घोटाले' का नया खेला! खड़ौली-मझगवां में हाईवे किनारे अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से जारी, मोटे मुनाफे के लिए अफसर-नेता की मिलीभगत?

GPS फोटो से खुलासा: वाराणसी-प्रयागराज-रीवा हाईवे पर काटे जा रहे अवैध प्लॉट, बाउंड्री-रोड तैयार | T&CP की परमिशन नहीं, फिर भी 'गोरखधंधा' जारी | करोड़ों का खेल, कार्रवाई जीरो

कटनी, 28 मई 2026: जिले में अवैध प्लाटिंग के 'गोरखधंधे' पर विराम नहीं लग रहा है। मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलीभगत से कृषि भूमि को अवैध कॉलोनियों में बदला जा रहा है। ताजा मामला खड़ौली और मझगवां क्षेत्र का सामने आया है, जहां हाईवे किनारे बिना लेआउट-परमिशन के धड़ल्ले से प्लाटिंग की जा रही है।

GPS कैमरे से कैद हुआ 'जमीन का खेला'

बुधवार 27 मई 2026 को ली गई GPS फोटो सबूत चीख-चीख कर कह रहे हैं कि खड़ौली (Lat 23.885531°, Long 80.388226°) में वाराणसी-प्रयागराज-रीवा हाईवे के किनारे मुरम डालकर रोड बनाई जा रही है। वहीं मझगवां (Lat 23.857808°, Long 80.344941°) में पूरी कॉलोनी की बाउंड्रीवाल खड़ी कर प्लॉट काट दिए गए हैं। T&CP और नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई, फिर भी काम बदस्तूर जारी है।

'मिलीभगत' से चल रहा करोड़ों का खेल

सूत्रों का कहना है कि इस गोरखधंधे में भू-माफियाओं को राजस्व और T&CP विभाग के कुछ अफसरों का संरक्षण प्राप्त है। बिना डायवर्सन, बिना कॉलोनी विकास शुल्क जमा किए खेती की जमीन पर अवैध प्लॉट बेचकर करोड़ों का मुनाफा कमाया जा रहा है। बाद में यही प्लॉट खरीदने वाले आम आदमी रजिस्ट्री-नक्शा पास न होने से ठगे जाते हैं।

प्रशासन बना मूकदर्शक

शहर में अवैध प्लाटिंग की सैकड़ों शिकायतें SDM-कलेक्टर कार्यालय में पड़ी हैं। पर कार्रवाई के नाम पर जीरो। जब हाईवे किनारे खुलेआम मुरम-रोड डल रही है, बाउंड्री बन रही है, तो सवाल उठता है - क्या पटवारी, RI, T&CP का अमला कि आंखें बंद है? या फिर 'ऊपर तक' हिस्सा पहुंच रहा है इसलिए सबकी आंखें बंद हैं?

भविष्य में बड़ा घोटाला

बिना सड़क, नाली, बिजली, पानी के ये अवैध कॉलोनियां भविष्य में 'नरक' बनेंगी। सरकार को राजस्व का नुकसान अलग। लेकिन मोटे मुनाफे के लालच में भू-माफिया और अफसरों की मिलीभगत से 'खेला' जारी है।

Tags :

katniplatting

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन