Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपए का गांजा जलकर खाक

"कटनी में रेत माफियाओं पर कार्रवाई कब? जनता मांग रही जवाब!"

जिंदगी की दो बूंद

गजानन कॉम्प्लेक्स के पास धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पहरूआ में अतिक्रमणकारियों के रसूख पर चली जेसीबी,अतिक्रमण जमींदोज : कटनी - शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के करीब 65 लाख रुपए बाजार मूल्य की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, May 26, 2026

पहरूआ में अतिक्रमणकारियों के रसूख पर चली जेसीबी,अतिक्रमण जमींदोज

कटनी - शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के समय समय-समय पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम पहरुआ स्थित करीब 65 लाख रुपए अनुमानित बाजार मूल्य की शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कब्जे को जेसीबी चलाकर जमींदोज कर दिया गया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

तहसीलदार स्लीमनाबाद श्री आकाशदीप नामदेव द्वारा शासकीय भूमि परअवैध कब्जाधारियों से भूमि खाली कराने की कार्यवाही की गई।

इन्होंने किया था अवैध कब्जा

ग्राम पहरुआ स्थित भूमि खसरा नम्बर 141, 84, 142, 141, 227, 234/1, 227, 233, 222, 231, 214, 641, 219, 226, 228, और खसरा नम्बर 222 की शासकीय भूमि पर क्रमश: शंकरपुरी, जगत पटेल, बाबूलाल, यदुनंदन, दामोदर, लक्ष्मण और अरविंद पटेल, प्रदीप, सुरेन्द्र, निर्भय सिंह, प्रमोद सिंह, रामकुमार, ब्रजकिशोर, राममिलन बर्मन, तथा मर्रो बाई, प्रकाशपुरी, प्रतापपुरी, मैकू, संदीप, विजय बर्मन और गोविंद द्वारा किये गये अवैध कब्जे से जेसीबी मशीन द्वारा बेदखल कर दिया गया।

गिराईं गई तीन दुकानें

तहसीलदार श्री नामदेव ने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा करीब 25 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा था। जबकि अतिक्रमण कर तीन व्यावसायिक दुकानें भी बना लीं गई थी। जिन्हें जेसीबी चला कर नेस्तनाबूद कर दिया गया। इनमें दो दुकानें 8 बाय 10की और एक दुकान 25 बाय 10 की बनीं थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन