Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

लमतरा ओवरब्रिज बस हादसे के बाद सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण, 24 घंटे में गड्ढे भरने के निर्देश

जरवाही। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा, अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बिलहरी अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ : बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Jun 13, 2026

बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र में लंबे समय से पैर पसारे अवैध सट्टा पर्ची और जुए के काले कारोबार पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल ही गया। शुक्रवार को हरदौल घाट तालाब के पास एक खेत में संचालित हो रहे सट्टा ठिकाने पर पुलिस ने अचानक दबिश दी, जिससे मौके पर भगदड़ और हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार का इनपुट मीडिया के माध्यम से सजगता दिखाते हुए बिलहरी पुलिस तक पहुंचाया गया था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाई और भारी पुलिस बल को मौके पर रवाना किया।

झोले से खुला सट्टे का 'कच्चा चिट्ठा'

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की घेराबंदी देखकर सट्टा संचालित कर रहे असामाजिक तत्व मौके पर अपनी सामग्री छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक झोला बरामद किया है, जिसमें सट्टे के खेल में इस्तेमाल होने वाले रजिस्टर, पर्चियां और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों में लाखों के लेन-देन का हिसाब होने की आशंका है, जिसे पुलिस ने जांच में ले लिया है।

इन रसूखदारों के नाम आए सामने (चर्चाओं का बाजार गर्म)

दबिश के बाद से ही पूरे बिलहरी इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार के पीछे क्षेत्र के कुछ नामी चेहरों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से:

* गोपाल

* प्रशांत

* महेंद्र

* सत्यनारायण

के नाम तेजी से हवा में तैर रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासनिक स्तर पर अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन