Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पूर्व सैनिकों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली

admin

Mon, May 6, 2024
सागरI कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों ने मतदाता जागरूकता के लिए एक रैली का आयोजन किया। यह रैली जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से सिविल लाइन चौराहे तक निकाली गई। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के समस्त वरिष्ठ पूर्व सैनिक पूरे रास्ते मतदाता जागरूकता से संबंधित नारो को लगाते हुए मतदाताओं को 7 मई मतदान दिवस के लिए प्रेरित कर रही थे।
पी सी शर्मा सीईओ तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने कहा की पूर्व सैनिकों द्वारा नागरिकों को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करने का  यह कार्य अभिनंदनीव है। डॉ अमर कुमार जैन सहायक नोडल अधिकारी स्वीप ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं उसी प्रकार मतदाता मतदान करके लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।इस रैली में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के  कैप्टन (नौसेना) उपेन्द्र सिंह भदौरिया (सेनि), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, आ. कैप्टन प्रदीप कुमार राय (से.नि),  कल्याण संयोजक,  सूबेदार मेजर नन्द किशोर मिश्रा, सूबेदार मेजर इन्द्रदत्त अवस्थी , सूबेदार दिलीप एवम समस्त वरिष्ठ पूर्व सैनिको के साथ डा सर्वेश्वर उपाध्याय तथा आनंद मंगल बोहरे सहायक नोडल स्वीप उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन