Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: एमपी में कल होगा डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह

admin

Sun, Dec 24, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। करीब 18-20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दिल्ली में मंथन के बाद नाम तय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है।

मंत्रिमंडल के संभावित नाम

मंत्रिमंडल के संभावित नामों में सांसद से विधायक बने नेताओं को मौका मिल सकता है। इनके अलावा प्रमुख रूप से कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न तोमर, गायत्री पवार, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, इंदर सिंह परमार, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, रीति पाठक, नागर सिंह चौहान, शैलेंद्र जैन और नारायण सिंह कुशवाह सहित कुछ नए चेहरों पर विचार किया गया है।

https://youtu.be/kifP-dykmEU

मंत्रिमंडल का होगा सीमित विस्तार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीमित विस्तार किया जाएगा। चुनाव के बाद फिर एक बार विस्तार होगा। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ के बाद भी विभाग आवंटित नहीं किए गए। विस्तार के बाद नए मंत्रियों के साथ ही सभी को एक साथ विभागों का वितरण किया जाएगा।

Read more - दुनिया का स्टैंडर्ड टाइम कहां से निर्धारित हो, उज्जैन तय करेगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन