Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: लोकसभा निर्वाचन निर्विध्न रूप से संपन्न होने पर कलेक्टर ने दी बधाई, शुभकामनाएं

admin

Thu, May 9, 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन के मतदान की ग़ातिविधियों को निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने संपूर्ण जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत विभाग स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने कहा कि टीम के प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्त्वपूर्ण है, ज़िम्मेदारी की मात्रा कम या अधिक नहीं होती है। किसी व्यक्ति विशेष का उल्लेख कर सकता हूँ, लेकिन यदि जानकारी के अभाव में किसी को रेखांकित करना भूल गया तो अनुचित होगा। इसीलिये पूरी टीम को समेकित रूप से समन्वित प्रयासों, बेहतरीन व्यवस्थाओं और अपेक्षित परिणामों में सहभागिता के लिये बधाई। सभी निर्वाचनों जिसमे पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय एवं लोकसभा निर्वाचन का कार्य एक महत्त्वपूर्ण और प्राथामिक कार्य निष्पादन के अवसर के रूप में प्राप्त हुआ. पूरी टीम ने इतनी बेहतरीन व्यवस्थाएँ बनाई और प्रत्येक विषय का अविलंब समाधान किया, एक योग्य और क्षमतावान टीम के साथ काम करने का निर्वाचन कार्य के रूप में यह मौक़ा और सौभाग्य का विषय है। मुझे उम्मीद है, हम सभी  ज़िले के सभी प्रशासनिक प्रकल्पों में बेहतर परिणाम प्रदान करने के सार्थक प्रयासों को अनवरत जारी रखेंगे। आप सभी के सपरिवार यश और समृद्धि की मंगलकामना करता हूँ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन