Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भाजपा प्रत्याशी भीमावद के समर्थन में सीएम शिवराज ने किया शाजापुर में रोड शो

admin

Wed, Oct 18, 2023
भाजपा प्रत्याशी भीमावद के समर्थन में सीएम शिवराज ने किया शाजापुर में रोड शो

एमपी न्यूज लाइव -: मुख्यमंत्री ने शाजापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। बुधवार शाम करीब 5.30 बजे हेलीकॉप्टर से सीएम शिवराजसिंह चौहान शाजापुर पहुंचे। यहां रोड शो के दौरान सबसे पहले उन्होने मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाजापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरूण भीमावद के लिए रोड शो किया। रोड़ शो में शिवराज खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे। इस दौरान सीएम ने आमजन से कहा कि प्रदेश में चुनाव हैं, ऐसे में झूठे वादे करने और योजनाओं को बंद करने वालों पर भरौसा करने की बजाय सोच समझकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए भाजपा को वोट देना। उन्होने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासशील प्रदेश बना दिया है। कई लोग आपके पास झूठे वादे लेकर आएंगे, लेकिन उनके बहकावे में नही आना है और आगामी 17 नवंबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भीमावद को विजयी बनाना है।

सीएम के आगमन पर जगह-जगह मंच लगाकर उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। सीएम ने बस स्टैंड, नई सडक़, बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया चौराहा, कुम्हारवाड़ा घाटी, महूपुरा, धोबी चौराहा पर रोड शो कर आमजन से आशीर्वाद लिया। धोबी चौराहा पर नुक्कड़ सभा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने अच्छी सरकार चलाई है, इसलिए सभी लोग कांग्रेस के झूठ और छलावे में न आएं और भाजपा को सहयोग करें। उन्होने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सवा साल के लिए आई तो विवाह योजना, साइकिल योजना, लाड़ली लक्ष्मी के पैसे सहित सभी योजनाएं बंद कर दी गईं। बच्चों के लैपटाप छीन लिए गए और संबल योजना बंद कर दी थी। जनता छलावा करने वालों को जान चुकी है और जल्द ही उन्हे सबक सिखाने वाली है। शो के दौरान बड़ी संख्या में आमजन एवं भाजपाई मौजूद थे।


सीएम ने कहा कांग्रेस ने पिछली बार 900 से ज्यादा घोषणा की थी लेकिन 200 भी पूरी नहीं की ! सीएम शिवराज ने मीडिया के सवाल पर कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा पिछली बार 900 से ज्यादा घोषणा की थी लेकिन 200 भी पूरी नहीं की। कांग्रेस भाजपा की योजनाओं को बंद कर रही है। लाड़ली बहनों के खाते में राशि डालने का भी कांग्रेस विरोध कर रही है।

यह भी पढ़ें।

पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला और सामान्य वर्ग के बीच सामाजिक न्याय के साथ बांटे गए टिकट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन