Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्यप्रदेश में अनलॉक 1 जून से,जानिए अनलॉक के बाद भी क्या-क्या नहीं खुलेगा?

admin

Wed, May 26, 2021
मध्यप्रदेश में अनलॉक 1 जून से,जानिए अनलॉक के बाद भी क्या-क्या नहीं खुलेगा?

मध्यप्रदेश में 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक करने की शुरुआत हो रही है. अनलॉक की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट सब कमेटी बनाने की घोषणा की है. हालांकि अनलॉक के बीच ये तय है कि मॉल, सिनेमाघर,जिम, कोचिंग आदि को पहले चरण में नहीं खोला जाएगा. सभी जिलों ओर शहर में परिस्थिति के अनुसार क्या खुलेगा, यह 31 मई को तय हो जाएगा.

राज्य के सभी जिलों में फिलहाल लॉकडाउन
मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में 24 से 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, लेकिन कम संक्रमण वाले 6 जिलों ( झाबुआ, गुना, आलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर,भिंड और गुना) में कुछ ढील भी दी गई है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि इन 6 जिलों में छूट मिलने के बाद संक्रमण नहीं बढ़ा, तो इसी आधार पर 1 जून से बाकी जिलों में भी राहत दी जाएगी.

6 जिलों में इस तरह राहत दी गई
- सरकारी कार्यालय में अफसर 100% और कर्मचारियों की उपस्थिति 25% तय
- सब्जी-फल, दवा, दूध, आटा चक्की, राशन दुकान, फर्टीलाइजर, कृषि कार्य से संबंधित दुकानें अलग-अलग दिन खुलेंगी
- सर्विस सेक्टर और कंस्ट्रक्शन से संबंधित दुकानें खुलेंगी
- बस स्टैंड और कॉलोनियों के अंदर दुकानें खुलें
- ई-कॉमर्स, जिन्हें अनुमति दी गई हो
- ग्रामीण इलाकों में दुकानें खुल सकेंगी

कोचिंग, मॉल,जिम,सिनेमाघर फिलहाल बंद
मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक धीरे-धीरे रणनीति के तहत ही किया जाएगा. पहले चरण में जहां भीड़ होने की आशंका ज्यादा रहती है, जैसे कोचिंग क्लास, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, रेस्टोरेंट ,जिम,नहीं खुलेंगे.

शादी करने की अनुमति प्रशासन देगा
शादी समारोह की अनुमति स्थानीय प्रशासन दे सकेगा, पर समारोह में संख्या सीमित ही रहेगी. मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि मई में शादी समारोह टाल दिए जाएं. जिन 6 जिलों में कुछ राहत दी गई है, वहां भी मई में समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Read Also-

Yellow fungus क्या है? कारण,लक्षण,रोकथाम,आइये जाने आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन