Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

संगठन विस्तार की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम : कटनी/ भाजपा ने की प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति, कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Apr 25, 2026

भाजपा ने की प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति, कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

कटनी/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार की गई हैं। जारी सूची के अनुसार व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल (इंदौर), शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक महेश पालीवाल (इंदौर) तथा मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक कटनी के श्याम निषाद को बनाया गया है।

भाजपा संगठन द्वारा की गई इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार तथा विभिन्न वर्गों में पार्टी की पहुंच मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश की प्रति वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदारों को प्रेषित की गई है।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन