adverb
HomeWorldWorld Environment Day 2021: जानिए इसका इतिहास,महत्व और इस बार की थीम

World Environment Day 2021: जानिए इसका इतिहास,महत्व और इस बार की थीम

World Environment Day 2021: जानिए इसका इतिहास,महत्व और इस बार की थीम

World Environment Day 2021:पर्यावरण—यह केवल एक शब्द नही बल्कि इसी से जीवन संभव है।पृथ्वी पर अगर जीवन संभव है तो इसका सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कारण पर्यावरण ही है,बिना इसके जीवन की कल्पना करना भी संभव नही है।हमारे पर्यावरण(environment) को संरक्षित व उसकी देखभाल करने के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस हर साल मनाया जाता है।

वैसे तो हमे प्रतिदिन अपने पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए क्योंकि इसी में न सिर्फ हमारी बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी की भी भलाई है।यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर जीवन देना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमे उन्हें एक अच्छा पर्यावरण देना होगा।

आज के समय मे इंसान पैसा कमाने व तरक्की करने में इतना व्यस्थ हैं की उसके जीवन के लिए जो चीज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे ही नजरअंदाज कर रहा है।यदि जीवन मे स्वस्थ व सुखी रहने है तो पर्यावरण ही आपको ये सब दे सकता है फिर चाहे स्वच्छ हवा हो,शुद्ध जल हो या फिर भोजन ही क्यों न हो।पर्यावरण के बिना इन सबकी कल्पना करना भी मूर्खता है।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास:

विश्व पर्यावरण दिवस एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय इवेंट है जिसे पूरी दुनिया मे मनाया जाता है।इसकी शुरुआत आज से कई साल पहले 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी।दरअसल 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण को लेकर पहली एहम और बड़ी बैठक 5 जून से 16 जून के बीच बुलाई थी और इसी में यह तय हुआ कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया जाएगा।इसी के बाद से 1974 से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व:

विश्व पर्यावरण दिवस अपने आप मे एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण इवेंट है और ये सिर्फ कुछ देशों के लिए नही बल्कि हमारी पूरी दुनिया के लिए है क्योंकि एक पर्यावरण ही तो है जो हम सबको जोड़ के रखता है।इस दिन पूरी दुनिया मे कई बड़े कार्यक्रम,इवेंट्स,सेमिनार्स,जागरूकता अभियान,रैलियां आदि होती है और मानव को पर्यावरण को संरक्षित व उसकी देखभाल के लिए जागरूक किया जाता है व उसे उसके जीवन मे इसका महत्व भी बताया जाता है।

क्या है इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम?

इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम(theme) है: इकोसिस्टम रीस्टोरेशन(Ecosystem Restoration) अर्थात अपने आसपास के वातावरण व पर्यावरण को पुनर्जीवित करना।

Read Also-

Solar Eclipse 2021- 10 जून को होगा 2021का पहला सूर्य ग्रहण,जानिए ग्रहण का समय और जगह।

Mohit Agrawal
Mohit Agrawalhttps://www.mpnews.live
At Mpnews.live you can read all breaking news in Hindi very easily.Mpnews, Corona Updates, Jobs, Horoscope, Editor's choice & politics are the best sections here to read and stay connected with the latest what's going on nowadays.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular