मेक इन इंडिया(Make In India) के तहत निर्मित स्वदेशी जहाज सजग भारतीय तटरक्षक बल(Indian Coast Guard) में शामिल हो गया।इसे भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल व राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार की उपस्थिति में शनिवार को कमीशन किया गया।ये 105 मी की श्रृंखला के अंतर्गत बनने वाला तीसरा अपतटीय गश्ती जहाज है जो कि भारत के तटों की सुरक्षा व पहरेदारी करेगा।
इस अत्याधुनिक जहाज को पूरी तरह से भारत मे व भारत की स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटिड द्वारा बनाया गया है।
क्या है भारतीय तटरक्षक जहाज “सजग” की विशेषताएं?
स्वदेशी टेक्नोलॉजी से निर्मित जहाज सजग एक अत्याधुनिक जहाज है जो कि सभी प्रकार की नई टेक्नोलॉजी व हथियारों से लैस है।
इसमे बेहद घातक और स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट हाई पावर एक्सटर्नल फायरफाइटिंग सिस्टम लगाया गया है।
इसको कई सारे घातक हथियारों से लैस किआ गया है जैसे 40/60 बोफोर्स तोप,12.7 मिमी एस आर सी जी तोप, आदि।
ये जहाज एक हेलीकाप्टर व चार हाई स्पीड नौकाओं को आने साथ ले जाने में सक्षम है।
भारत जल्द बनेगा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर!
दुनिया का हर देश रक्षा क्षेत्र व हथियारों में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने चाहता है और यह जरूरी भी है।भारत के दुशमनों की बढ़ती ताकत को देखते हुए भारत को भी अपनी सुरक्षा पर और ध्यान देना ही होगा।
भारत काफी हद तक इसमे कामयाब भी हो गया है क्योंकि भारत आज हर तरह के हथियार बनाने में सक्षम है चाहे फिर वो मिसाइल(Missile) हो या परमाणु हथियार(Nuclear Weapons),लड़ाकू विमान(Fighter Jet) हो या हेलीकाप्टर(Helicopter),टैंक(Tank) हो या सबमरीन(Submarine)।भारत के प्रमुख हथियार निर्माता जैसे डी आर डी ओ(DRDO), एच ए एल(HAL) ,आदि भारत को दिन प्रतिदिन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं।
इससे भारतीय तटरक्षक बल की ताकत और बढ़ जाएगी और भारतीय तटों को दुश्मन बुरी नज़र से देखने से पहले 100 बार सोचेगा।
Read Also:
तेल निर्यातक देश बनेगा भारत ,पड़ोसी देशों को जल्द करेगा तेल सप्लाई