भारत मे मानसून की दस्तक,जानिए इस बार भारत में कैसा रहेगा मानसून

भारत मे मानसून की दस्तक,जानिए इस बार भारत में कैसा रहेगा मानसून

भारत में लोग इस समय तपती गर्मी से झूझ रहें हैं और मानसून(monsoon) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं ऐसे में भारत के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है।भारत मे मानसून की दस्तक दे दी।इसकी शुरुआत दक्षिण भारत(South India) से हुई।

दरअसल मानसून ने केरल(Kerala) में दस्तक दे दी है और इसके साथ ही भारत मे मानसून का आगमन हो गया है।मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक केरल के दक्षिण हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय हो चुका है।

आपको बताते चलें कि पिछले 4-5 दिनों से केरल में प्री मानसून(pre-monsoon) बारिश हो रही है।भारत के अन्य दक्षिण राज्यों में भी हल्की हल्की बारिश हो रही है जो कि मानसून आने का संकेत है।मौसम विभाग के मुताबिक सबसे पहले 21 मई को मानसून ने अंडमान(Andman) में दस्तक दी थी।

कैसा रहेगा इस साल भारत मे मानसून?

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अच्छा रहेगा।वैसे इस साल मानसून ने भारत मे सामान्य से दो दिन देर से दस्तक दी,हालांकि इस बार भारत मे मानसून सामान्य से कहि ज्यादा अच्छा रहेगा।

मौसम विभाग का मानना है कि इस साल अल-नीनो(Al-Nino) कमजोर रहेगी जिससे कि मानसून अच्छा होने की संभावना बढ़ जाती है।इस तरह का मौसम और मानसून सबसे ज्यादा खेती और फसलों के लिए फायदेमंद होता है।

मौसम विभाग के अनुमान से देखे तो सबसे अधिक वर्षा मध्य भारत मे होने की संभावना हैं तो वही सबसे कम वर्षा उत्तर-पूर्व भारत मे देखने को मिल सकती है।उत्तर-पश्चिम में सामान्य वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

क्या है अच्छे मानसून के मापदंड?

यदि किसी क्षेत्र में 96 फीसदी से लेके 104 फीसदी तक वर्षा होती है तो उसे सामान्य मानसून कहा जाता है।मौसम विभाग ने इस बार भारत मे 101 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई है तो वही एक निजी एजेंसी के मुताबिक भारत मे इस वर्ष 103 फीसदी वर्षा होगी जो कि एक अच्छी बात है।

Read Also-

चीन की मदद से पाकिस्तान ने लॉन्च करी (PakVac) कोरोना वैक्सीन

Delhi Bureauhttps://www.mpnews.live
At Mpnews.live you can read all breaking news in Hindi very easily.Mpnews, Corona Updates, Jobs, Horoscope, Editor's choice & politics are the best sections here to read and stay connected with the latest what's going on nowadays.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,042FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles