बरौंधा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एसके झारिया आरक्षक सुधीर यादव, रविकांत यादव,विजय यादव पेट्रोलिंग कर जब जवारिन से बरौंधा की ओर वापस लौट रहे थे तभी जवारिन घाटी कुठिला पहाड़ के पास बीच रास्ते में तेंदुआ बैठा हुआ दिखा और आधे घंटे तक रास्ते में बैठा रहा आखिर किसी तरह तेंदुआ जंगल की ओर गया ! उपनिरीक्षक एस के झारिया द्वारा ग्रामीणों को सूचित कर रात में घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी