adverb
HomeEditor's Choiceचीन में लाखों साल पुरानी विशाल खोपड़ी मिली,वैज्ञानिकों का दावा नई मानव...

चीन में लाखों साल पुरानी विशाल खोपड़ी मिली,वैज्ञानिकों का दावा नई मानव प्रजाति ‘ड्रैगन मैन’ की है खोपड़ी

चीन में लाखों साल पुरानी विशाल खोपड़ी मिली,वैज्ञानिकों का दावा नई मानव प्रजाति 'ड्रैगन मैन' की है खोपड़ी

हमारी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है और हमारे इतिहास के बारे में हमको बहुत कम मालूम है।हमारी पृथ्वी और इसपर जीवन का इतिहास इतना पुराना व बड़ा है कि हम कल्पना भी नही कर सकते।मानव के आने से लाखों वर्ष पूर्व से ही पृथ्वी पर जीवन था और न जाने कितनी प्रजातियाँ यहाँ रह चुकी हैं।अब हाल में चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज करने का दावा किया है जो कि मानव सभ्यता के इतिहास को बदल सकती है।यह खोज इतनी बड़ी है कि पूरी दुनिया की इसपर नज़र है।दरअसल चीन ने ‘ड्रैगन मैन’ खोजने का दावा किया है।

क्या है ड्रैगन मैन?

दरअसल चीन के वैज्ञानिकों ने एक विशालकाय जीवाश्म खोपड़ी(skull) को खोज निकाला है जो कि लाखों वर्ष पुरानी बताई जा रही है।अब वैज्ञानिकों का दावा है कि विशालकाय खोपड़ी ड्रैगन मैन(Dragon Man) की हो सकती है जो कि एक नई मानव प्रजाति को दर्शाती है।इस जीवाश्म खोपड़ी को हार्बिन क्रैनियंम का नाम दिया गया है तथा यह जिस नई मानव प्रजाति ‘ड्रैगन मैन’ को दर्शाती है वो इंसानो के सबसे करीब है।

मानव सभ्यता के इतिहास और समझ को बदल सकती है यह खोज

ऐसा दावा किया जा रहा है कि होमो लोंगी(Homo Longi) यानी ड्रैगन मैन मानव के सबसे करीबी रिश्तेदार हो सकते हैं तथा ये मानव सभ्यता व मानव विकास की हमारी समझ को बदल सकते हैं।यह खोज मानव सभ्यता के इतिहास में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Read Also:

पाकिस्तान चाहता है अमेरिका से अच्छे रिश्ते,इमरान खान ने कहा भारत जैसी इज्जत पाकिस्तान को भी दे अमेरिका

Mohit Agrawal
Mohit Agrawalhttps://www.mpnews.live
At Mpnews.live you can read all breaking news in Hindi very easily.Mpnews, Corona Updates, Jobs, Horoscope, Editor's choice & politics are the best sections here to read and stay connected with the latest what's going on nowadays.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular