चीन इस वक्त सत्ता और ताकत के नशे में चूर है।उसे किसी की कोई परवाह नही उसे सिर्फ अपना पैसा और ताकत से मतलब है।चीन इस वक्त दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश है और आर्थिक रूप से देखें तो दूसरा और यही कारण है कि चीन अपने आपको दुनिया का इकलौता सुपरपावर देश समझता है और बाकी देशों को अपने सामने कुछ नही समझता।फिर चाहे वो भारत हो या फिर जापान,अमेरिका हो या ऑस्ट्रेलिया चीन सबको धमकाता रहता है।इस बार चीन ने जापान को धमकी दी है और ये धमकी कोई ऐसी वैसी नही बल्कि सीधे परमाणु बम से हमला करने की धमकी दी ही।
चीन जापान को लेकर बदल सकता है अपनी परमाणु नीति
चीन ने परमाणु हथियारों को लेकर नो फर्स्ट यूज़ नीति(No First Use Policy) अपना रखी है यानी जब तक चीन पर परमाणु हथियार से हमला नही होगा तब तक चीन किसी पर भी परमाणु हथियार से हमला नही करेगा।लेकिन अब चीन अपनी इस नीति में बदलाव करने की सोच रहा है।दरअसल चीन अपनी परमाणु नीति में जापान को लेकर एक एक्सेप्शन नीति(exception policy) बना रहा है।इसका सीधा और सरल भाषा में मतलब है कि चीन की नो फर्स्ट यूज़ नीति जापान पर लागू नही होगी और यदि जापान ताइवान को संरक्षण देता है या चीन और ताइवान के बीच में आता है तो चीन जापान पर परमाणु हथियारों(nuclear weapons) से हमला करेगा।
ताइवान को लेकर जापान और चीन में तनाव की स्थिति
अभी हाल ही में चीन ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी(Chinese Communist Party) के आधिकारिक चैनल पर एक वीडियो डाली जिसमें ये सब जानकारी दी गयी कि यदि जापान चीन और ताइवान के बीच में आया तो चीन जापान पर परमाणु हमला कर देगा।इसके अलावा भी इस वीडियो में चीन ने जापान के खिलाफ बहुत कटु शब्दों का उपयोग किया है।दरअसल चीन और जापान के बीच बढ़ते तनाव का कारण है जापान द्वारा हाल ही में निकाली गई अपनी डिफेंस पत्रिका।हमने आपको बताया था कि पहली बार जापान ने अपनी डिफेंस पत्रिका में ताइवान को चीन से अलग दिखाया था जिसके बाद से ही चीन जापान पर तिलमिला गया और बुरी तरह से बौखला गया कि परमाणु यूद्ध तक कि धमकी देने लगा।
यह भी पढ़ें
अमेरिका ने चीन को चेताया,फिलीपींस पर अगर किया हमला तो अमेरिका से लड़ने को रहे तैयार