adverb
HomeIndiaचीन के अरबपतियों को पीछे छोड़ भारत के अम्बानी और अडानी बने...

चीन के अरबपतियों को पीछे छोड़ भारत के अम्बानी और अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्श

एक समय था जब भारत को गरीबों का देश कहा जाता था और लोग समझते थे कि भारत व भारतीय कभी अमीर नही बन सकते और आज का दिन है जब एक नही दो दी भारतीय एशिया के सबसे अमीर शख्श बने बैठे हैं।चीन जो अपने आप को एक सुपरपावर देश समझता है वो भी आज भारतीयों के आगे नतमस्तक है।दुनिया शायद ये भूल गयी है कि भारत को सोने की चिड़िया ऐसे ही नही कहा जाता।इसी कड़ में भारत के मुकेश अम्बानी के साथ साथ गौतम अडानी भी एशिया के सबसे अमीर शख्सों की सूची में शुमार हो चुके है।

चाहे जितना भारत को लूटा गया हो फिर भी आज भारत और भारतीय पूरी दुनिया मे अपना लोहा मनवा रहें है और न सिर्फ भारतीय बल्कि भारत भी दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में शुमार है।एशिया का सुपरपावर कहा जाने वाला चीन भी एशिया के सबसे अमीर शख्सों की सूची में भारत से पीछे है और इसका कारण है मुकेश अम्बानी और गौतम अडानी जो कि अब एशिया के दो सबसे अमीर शख्श बन गए हैं।इन दोनों ने ही चीन के जैक मा(Jack Ma) और झोंग शानशेन(Zhong Shanshen) जैसे दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है।

अम्बानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्श

Reliance Industries के मालिक मुकेश अम्बानी एशिया के तो सबसे अमीर शख्श है ही बल्कि दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्श भी हैं।Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मुकेश अम्बानी 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्श बन गए हैं।2021 में अब तक मुकेश अम्बानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

गौतम अडानी बने दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्श

गौतम अडानी ने इस सूची में लम्बी छलांग लगाई है व सबको चौकाते हुए वे दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स बन गए है।उनकी कुल संपत्ति अब 77 अरब डॉलर के भी ओर हो चुकी है और सबसे हैरान कर देनी वाली बात यह है कि अडानी की समपत्ति में पिछले एक साल में 43 अरब डॉलर से भी ज्यादा की वृद्धि देखी गयी है और इसका कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में आये जबरदस्त उछाल को बताया जा रहा है।

Read Also

केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,Black Fungus की दवा पे नही लगेगा कोई टैक्स;कोरोना वैक्सीन पर लगेगा इतना टैक्स

Mohit Agrawal
Mohit Agrawalhttps://www.mpnews.live
At Mpnews.live you can read all breaking news in Hindi very easily.Mpnews, Corona Updates, Jobs, Horoscope, Editor's choice & politics are the best sections here to read and stay connected with the latest what's going on nowadays.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular